अब ऑनलाइन दवा बेचने के बिजनेस में उतरेंगे मुकेश अंबानी, इस कंपनी में किया बड़ा निवेश
नई दिल्ली। कोरोना काल में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने अपने व्यापार में जबरदस्त बढ़ोतरी की है, कंपनी के राजस्व में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के 5 सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। एक के बाद कई बड़ी-बड़ी कंपनियों ने रिलायंस में निवेश किया, जिसकी वजह से रिलायंस के राजस्व में बढ़ोतरी हुई और यह कर्जमुक्त कंपनी बन गई है। अब रिलायंस ने बड़ी ऑनलाइन फार्मेसी कंपनी नेटमेड्स में बड़ा निवेश किया है।
Recommended Video

रिलायंस ने नेटमेड्स में 6.2 बिलियन रुपए का निवेश किया है। इससे पहले अमेजन ने भारत में ऑनलाइन दवा बेचने के लिए ऑनलाइन सेवा की शुरुआत का ऐलान किया था, जिसके बाद रिलायंस ने यह बड़ी डील की है। रिलायंस की ओर से कहा गया है कि हमारा 60 फीसदी निवेश विटालिक हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड में और 100 फीसदी मालिकाना हक इसकी सहयोगी कंपनपी में है। बता दें कि विटालिक और इसकी सहयोगी कंपनियों को नेटमेड्स के नाम से जाना जाता है, जिसकी शुरुआत 2015 में की गई थी।
गौरतलब है कि कोरोना संकट के समय में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ा है। जिसकी वजह से अमेजन, वॉलमार्ट की मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट ,रिलायंस ने ग्रॉसरी सेवा, जियो मार्ट के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग की बड़ी रेंज लॉन्च की है। हालांकि अभी तक भारत में ऑनलाइन दवा को बेचने के लिए नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। लेकिन जिस तरह से भारत में ऑनलाइन दवा बेचने वाली कंपनियां मेडलाइफ, नेटमेड्स, फार्मईजी, ई-फारेसीज, 1एमजी ने देश में अपने कदम बढ़ाए हैं, उसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही भारत में ऑनलाइन दवा बेचने के नियमों को बदला जाएगा।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications