अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस ने वीकॉन मीडिया को बेचा बिग टीवी
नई दिल्ली। अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस कम्युनिकेशंस ने अपनी डीटीएच इकाई को वीकॉन मीडिया एंड टेलीविजन को बेच दिया। कंपनी ने सोमवार को इस डील को पाइनल किया है। कर्ज में दबी रिलायंस कम्युनिकेशन ने पहले ही अपनी डीटीएच सेवा को बेचे जाने की घोषणा कर दी थी। कंपनी ने भारी कर्ज के चलते ये सौदा किया है। रिलायंस कम्युनिकेशंस पर 44,300 करोड़ रुपए का बोझ है।

रिलायंस कम्यूनिकेशन्स ने करीब दो हफ्ते पहले ही बत दिया था कि वो अपनी डीटीएच सेवा को बंद करने जा रही है। 30 नवंबर को कंपनी की इस सेवा का आखिरी दिन होगा। डीटीएच सेवा से जुड़े अपने सभी कर्मचारियों को रिलायंस टेलीकॉम के एग्ज्यूकेटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह ने इस बाबत पहले ही सूचना दे दी है।
पिछले महीने एयरसेल के साथ मर्जर डील पूरी करने में विफल रहने के बाद रिलायंस कम्युनिकेशंस ने यह कदम उठाया है। रिलायंस कम्यूनिकेशंस पहले ही कह चुकी है वह कंपनी अपने मोबाइल बिजनेस के लिए अल्टरनेटिव उपायों पर विचार कर रही है। हालांकि कंपनी अपनी 3जी और 4जी सेवा जारी रखेगी।












Click it and Unblock the Notifications