Good News: अमूल ने कम किए दूध के दाम, अब क्या हो गई कीमत? जानिए Amul से जुड़ी 10 खास बातें
Good News: महंगाई के इस दौर में एक राहत भरी खबर आई है, मशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने गुजरात में अमूल दूध के दाम कम कर दिए हैं। अब शनिवार से अमूल गोल्ड, अमूल ताजा और अमूल टी स्पेशल के पैकट 1 रु सस्ते दाम में मिलेंगे। जी हां, अमूल ने अपने लोकप्रिय दूध के दामों में एक रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती की है।
शुक्रवार को गुजरात मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने राज्य में अपने खुदरा मूल्यों को कम करने का ऐलान किया। गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (जीसीएमएमएफ) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने ये घोषणा करते हुए ऐलान किया कि अमूल ने अमूल गोल्ड, अमूल ताज़ा और अमूल टी स्पेशल 1 किलो पैक में दूध की कीमत 1 रुपये कम कर दी है।

इस ऐलान के बाद अब अमूल गोल्ड (1 लीटर) अब 65 रुपये, अमूल टी स्पेशल (1 लीटर) 61 रुपये और अमूल ताजा (1 लीटर) 53 रु में मार्केट में मिलेगा।
अमूल से जुड़ी कुछ खास बातें (Amul)
- अमूल (AMUL) केवल एक ब्रांड नहीं, बल्कि भारत की डेयरी क्रांति और आत्मनिर्भरता की पहचान है। इसकी टैग लाइन 'The Taste of India' वाकई इसको पूरी तरह से परिभाषित करती है।
- अमूल का पूरा नाम है "आनंद मिल्क यूनियन लिमिटेड"।
- इसकी स्थापना 1946 में गुजरात के आनंद जिले में की गई थी।
- यह गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) का हिस्सा है।
अमूल की शुरुआत और 'श्वेत क्रांति' (Amul)
- डॉ. वर्गीस कुरियन को अमूल की सफलता का श्रेय दिया जाता है। उनकी दूरदृष्टि और मेहनत ने भारत को दुनिया में दूध उत्पादन में पहले स्थान पर ला खड़ा किया। उन्होंने श्वेत क्रांति की शुरुआत की थी।
- यह ब्रांड "मूल्य संवर्धन के साथ गुणवत्ता" के सिद्धांत पर चलता है। समय बदला लेकिन अमूल के उसूल आज भी पूरी तरह से कायम है।
- अमूल गर्ल का कार्टून विज्ञापन भारत के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक मुद्दों को भी रोचक अंदाज में पेश करता है।
अमूल की सफलता के पीछे कई कारण हैं (Amul)
- किसानों के साथ सीधा संपर्क यहां पर बिचौलियों का कोई काम नहीं।
- हर उत्पाद की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करना।
- सोशल मीडिया और विज्ञापन: ग्राहकों से जुड़ने के लिए अनोखी रणनीति।












Click it and Unblock the Notifications