फिर भारत लौटी रही है Ford, 2 साल शुरू होगा चेन्नई वाला प्लांट

अमेरिकी वाहन निर्माता कंपनी फोर्ड मोटर्स (Ford Motor) करीब 3 साल पहले भारत से अपना कारोबार समेट लिया था। अब एक बार फिर फोर्ड मोटर्स ने भारत में कारों की मैन्युफैक्चरिंग फिर से शुरू करने का फैसला किया है। हालांकि, मैन्युफैक्चरिंग ग्लोबल एक्सपोर्ट के लिए की जाएगी।

फोर्ड मोटर तमिलनाडु स्थित अपने प्‍लांट में फिर से कार बनाने का काम शुरू करने वाली है। कंपनी ने इस संबंध में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ चर्चा के बाद राज्य सरकार को पत्र लिखकर सूचित कर दिया है। इस संबंध में कंपनी ने एक स्टेटमेंट भी जारी कर जानकारी साझा की है।

Ford car company

बता दें कि फोर्ड कंपनी ने कार की कम बिक्री कारण 2021 में भारत में घरेलू कार उत्पादन रोक दिया था। 2022 में कंपनी ने भारत से निर्यात भी बंद कर दिया। वहीं, अब इस प्लांट से कंपनी के फोर्ड+ ग्रोथ प्लान के तहत ग्लोबल मार्केट्स में एक्सपोर्ट के लिए गाड़ियां तैयार की जाएंगी।

फोर्ड ने एक बयान में कहा, 'इस कदम से इस सुविधा का पुनः उपयोग किया जाएगा, ताकि वैश्विक बाजारों में निर्यात के लिए विनिर्माण पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।' फोर्ड ने तमिलनाडु सरकार को एक आशय पत्र (एलओआई) दिया है। इसमें निर्यात के लिए विनिर्माण हेतु चेन्नई संयंत्र का उपयोग करने के इरादे की पुष्टि की गई है।

फोर्ड ने बयान में कहा कि यह घोषणा फोर्ड नेतृत्व और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बीच उनकी अमेरिका यात्रा के दौरान हुई बैठक के बाद की गई है। निर्यात उद्देश्यों के लिए विनिर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने के बारे में फोर्ड के साथ बातचीत चल रही है।

फोर्ड इंटरनेशनल मार्केट ग्रुप के अध्यक्ष के हार्ट ने कहा, 'इस कदम का उद्देश्य भारत के प्रति हमारी पर्यावरण अनुकूल प्रतिबद्धता दिखाना है, क्योंकि हम नए वैश्विक बाजारों की सेवा के लिए तमिलनाडु में उपलब्ध विनिर्माण विशेषज्ञता का लाभ उठाने का इरादा रखते हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+