7000 करोड़ का निवेश कर भारत का कोई एहसान नहीं कर रही Amazon: पीयूष गोयल

7000 करोड़ के निवेश कर भारत का कोई एहसान नहीं कर रही Amazon: पीयूष गोयल

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत में निवेश किया है, लेकिन अमेजन के इस निवेश को लेकर केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अमेजन भारत में निवेश कर उसका एहसान नहीं कर रही। पीयूष गोयल का बयान उस वक्त आया जब अमेजन के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस भारत दौरे पर हैं। भारत आए जेफ बेओस ने यहां अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपए) के निवेश का ऐलान किया। अमेजन के इस ऐलान के ठीक एक दिन बाद पीयूष गोयल ने कहा कि अमेजन कंपनी देश में निवेश करके कोई अहसान नहीं कर रही है।

 Amazon Not Doing India a Favour by Investing Rs 7000 Crore: Piyush Goyal

वहीं केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाया कि ऑनलाइन कंपनी कीमतें घटाकर कैसे इतना बड़ा नुकसान उठा सकती है।रायसीना डायलॉग के दौरान गुरुवार को पीयूष गोयल ने ई-कॉमर्स कंपनियों को लेकर अपनी बात कही और साफ-साफ शब्दों में उन्हें हिदायत देते हुए कहा कि ई-कॉमर्स कंपनियों को पूरी तरह भारतीय नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने भारतीय कारोबार में अमेजन के घाटे पर भी सवाल उठाए और कहा कि कोई कंपनी इतना नुकसान कैसे उठा सकती है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में अमेजन ने वेयरहाउस में निवेश किया, जिसका स्वागत करते हैं। लेकिन, कंपनी ई-कॉमर्स मार्केट प्लेस में हो रहे घाटे की वजह से पैसा लगा रही है तो क्या मतलब?उन्होंने कहा कि हर ई-कॉमर्स कंपनी को भारत के व्यापार नियमों का पालन कपना होगा। उन्होंने अमेजन को लेकर कहा कि उन्हें मल्टी-ब्रांड रिटेल में बैक-डोर एंट्री की गुंजाइश नहीं तलाशनी चाहिए। देश के मल्टी-ब्रांड रिटेल सेक्टर में 49% से ज्यादा एफडीआई की इजाजत नहीं है।

आपको बता दें कि अपने तीन दिनों के भारत दौरे पर आए जेफ बेजोस ने घोषणा की कि वो अगले 5 साल में 71 हजार करोड़ रुपए के मेक इन इंडिया प्रोडक्ट एक्सपोर्ट करेंगे। वहीं भारत के छोटे-मध्यम कारोबारों को डिजिटाइज करने के लिए 7000 करोड़ रुपए का निवेश भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+