अमेजन ने अखबारों में एड छपवाकर रिलांयस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, फ्यूचर ग्रुप को कब्जाने के लिए जंग जारी

अमेजन का रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के साथ विवाद और गहराता नजर आ रहा है। इस बीच अमेजन इंक ने मंगलवार को भारतीय अखबारों में विज्ञापन निकालकर फ्यूचर रिटेल और रिलायंस पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया गया।

नई दिल्ली, 15 मार्च। अमेजन का रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के साथ विवाद और गहराता नजर आ रहा है। इस बीच अमेजन इंक ने मंगलवार को भारतीय अखबारों में विज्ञापन निकालकर फ्यूचर रिटेल और रिलायंस पर 'धोखाधड़ी' का आरोप लगाया गया। दरअसल अमेजन फ्यूचर ग्रुप की रिटेल एसेट्स की रिलायंस को 3.4 बिलियन डॉलर की बिक्री की योजना का विरोध कर रहा है, जिसकी सुप्रीम कोर्ट में चल सुनवाई चल रही है।

Amazon

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सबसे बड़े समूह, रिटेलर और देश के सबसे धनी व्यक्ति द्वारा संचालित रिलायंस ने 25 फरवरी को गुप्त तरीके से फ्यूचर ग्रुप की बेशकीमती अचल संपत्तियों पर कब्जा करना शुरू कर दिया था। उसके कर्मचारियों ने फ्यूचर ग्रुप के कई सबसे बड़े स्टोर पर नियंत्रण कर लिया।

यह भी पढ़ें: UP में 62 सीटों पर कांग्रेस से ज्यादा NOTA को मिले वोट, जानिए क्यों बढ़ती जा रही अहमियत

रिलायंस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

रिपोर्ट के मुताबिक देश के प्रमुख समाचार पत्रों में "सार्वजनिक नोटिस" शीर्षक वाले विज्ञापनों में, अमेजन ने कहा, इन कार्यों को भारत में संवैधानिक अदालतों पर धोखाधड़ी करके एक गुप्त तरीके से किया गया है। बल्कि अब उनके पास खुदरा विक्रेता को खरीदने के लिए 3.4 बिलियन डॉलर की लड़ाई में सभी कार्ड हैं। हालांकि अभी तक अमेजन इस कदम पर फ्यूचर और रिलायंस ने तुरंत जवाब नहीं दिया।

दुनिया के दो अरबपतियों के बीच तेज हुई जंग

मुकेश अंबानी की रिलायंस और जेफ बेजोस की अमेजन के बीच यह जंग लगातार बढ़ती जा रही है। अमेजन ने कहा है रिलायंस के साथ लगातार बातचीत चल रही है, इसके बावजूद रिलायंस फ्यूच ग्रुप के स्टोर्स पर कब्जा करती जा रही है। नाम ना छापने की शर्त पर अमेजन से जुड़े और इस पूरे मामले के जानकार व्यक्ति ने कहा कि अखबारों में विज्ञापन निकलवाने क मकसद फ्यूचर के ऋणदाताओं सहित सभी हितधारकों को सचेत करना है कि रिलायंस को संपत्ति का हस्तांतरण कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। बिग बाजार चलाने वाली कंपनी फ्यूचर के टेकओवर और भारतीय रिटेल मार्केट पर कब्जा करने के लिए रिलायंस और अमेजन के बीच पिछले 2 साल से मुकाबला चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+