छीन ली गई बिल गेट्स से दुनिया के सबसे अमीर इंसान की पदवी
नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स से उनकी पदवी दो दिन के लिए छिन गई थी। दो दिन के लिए वो दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं थे। बुध और गुरुवार बिल ग्रेट्स से उनकी ये बादशाहत जारा के फाउंडर और स्पेन के बिजनेसमैन एमनसियो ओरटेगा ने छीन ली थी।

फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक कपड़ों के इंटरनेशनल ब्रांड जारा के शेयर अचानक ऊपर चले गए और दो दिन तक ऊपर ही रहे। जारा के शेयर के ऊपर जाते ही इसके मालिक ओरटेगा को दुनिया का सबसे अमीर इंसान बन गए। हलांकि उनकी ये खुशी सिर्फ दो दिन ही बनी रही और दो दिन बाद फिर से बिल गेट्स ने अपनी बादशाहत कायम कर ली।
आपको बता दें कि इंटरनेशनल ब्रांड जारा की शुरूआत साल 1975 में हुई, लेकिन इसे पहचान कुछ सालों में मिला। दुनियाभर में इसके शो-रूम हैं और फैशन की दुनिया के 59.3 फीसदी मार्केट पर जारा का कब्जा है।












Click it and Unblock the Notifications