आंध्र प्रदेश को मिलेगा प्रति सेकेंड 20 गीगाबाइट हाई स्पीड इंटरनेट, अल्फाबेट से खरीदी नई टेक्नोलॉजी

अमरावती। अल्फाबेट इंक के एक्स रिसर्च डिविजन ने गुरूवार को कहा कि भारत का आंध्र प्रदेश राज्य की सरकार उनके नई तकनीक को खरीदने जा रहा है, जो वहां के लाखों लोगों को हाईस्पीड वाला इंटरनेट उपलब्ध कराएगा। यह इंटरनेट लोगों को बिना किसी केबल की मदद से मिल सकेगा।

आंध्र प्रदेश को मिलेगा हाईस्पीड इंटरनेट

हालांकि, अभी तक कंपनी और सरकार के बीच हुए समझौते को सार्वजनिक नहीं किया गया है। अगले साल शुरू होने वाले इस प्रोजेक्ट को हाई स्पीड वाला वायरलेस इंटरनेट प्राप्त होगा। इसमें इंटरनेट लोगों के पास सेलफोन टॉवर और वाई-फाई हॉटस्पॉट्स के माध्यम से पहुंचे सकेंगे। भारतीय टेलीकॉम रेगुलटर के मुताबिक, भारत के दक्षिणपूर्वी राज्य आंध्र प्रदेश में 15 मिलियन लोगों ने हाई स्पीड इंटरनेट के लिए सब्सक्राइब कर चुके हैं। राज्य के 12 मिलियन लोगों को अभी भी हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत है, जिसकी आपूर्ति अगले साल तक अल्फाबेट से की जा सकेगी।

इस प्रोजेक्ट के तहत स्पेस ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी को तैनात किया जाएगा। जिससे प्रति सेंकेट 20 गीगाबाइट इंटरनेट मिलेगा। दुनियाभर की कई कंपनियों ने बिजनेस को तेज गति से बढ़ाने के लिए और विकासशील देशों में इंटरनेट की पहुंच बढ़ाने के लिए अल्फाबेट की मदद ली जा रही है। बता दें कि अल्फाबेटा और गूगल का मालिक एक ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+