Paytm यूजर्स ध्यान दें! KYC करवाने के चक्कर में लगा 10 लाख का चूना
नई दिल्ली। अगर आप मोबाइल पेमेंट एप पेटीएम(Paytm) का इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। पेटीएम के केवाईसी के नाम पर फ्रॉड का नया मामला सामने आया है,जिसमें ठग ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताकर शख्स को 10 लाख रुपए का चूना लगाया । दिल्ली के शाहदरा जिले के रहने वाले विजय सैनी को पेटीएम केवाईसी के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया।

पेटीएम यूजर्स के लिए खास खबर
पेटीएम का केवाईसी करवाने के लिए पर लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। दिल्ली के शाहदरा में पेटीएम यूजर्स से केवाईसी के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी की गई। शाहदरा के आनंद विहार में रहने वाले विजय सैनी के फोन पर मंगलवार के दिन एक कॉल आई। फोन करने वाले शख्स ने खुद को पेटीएम का कर्मचारी बताया। विजय ने उसकी बात का विश्वास कर लिया और उसके द्वारा पूछी गई जानकारी उससे साझा कर ली। ठगी करने वाले विजय को बताया कि वो पेटीएम की केवाईसी के लिए उससे जानकारी मांग रहा है।

पेटीएम केवाईसी के नाम पर ठगी
फोन करने वाले फ्रॉड ने विजय से उसका नाम, पता, फ़ोन नंबर और बाकी सब महत्वपूर्ण डिटेल्स मांगी । विजय ने उसकी बातों पर विश्वास कर उसने सारी जानकारी साझा कर ली। विजय ने उससे बात करने के बाद जैसे ही अपना फोन रखा, उसके फोन पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि उसके बैंक खाते से 10 लाख रुपए सक्सेजफुली निकाल लिए गए हैं। बैंक खाते से 10 लाख रुपए निकलने का मैसेज देखते ही विजय के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसने फौरन इस बात की जानकारी पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

पेटीएम बार कोड अपडेट के नाम पर खाते से निकाले 80 हजार
पेटीएम में केवाईसी अपटेड के बाद शातिरों ने बार कोड अपटेड के नाम पर दुकानदार को ठगी का शिकार बनाया। ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद के मसूरी में सामने आया है। जहां बार कोड चेंज करने के नाम पर एक दुकानदार से 80 हजार रुपए की ठगी की गई। मामला सोमवार का है। पीड़ित को जब इसकी जानकारी हुई तो शुक्रवार को थाने में शिकायत दी।












Click it and Unblock the Notifications