अक्षया तृतीया सोना बेचकर चांदी काटेंगे ज्यूलर

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) अक्षया तृतीया पर सोना बेचकर चांदी काटेंगे देशभर के ज्यूलर। सोने के दामों में ज्यादा उथल-पुथल न होने के चलते ज्यूलर उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार अक्षया तृतीया पर सोने के गहनों की रिकार्ड डिमांड रहने वाली है।

Akshaya Tritiya to lift sale of gold up to 25 per cent

हालांकि कुछ ज्यूलर इस राय से इत्तेफाक नहीं कर रहे। वे कहते हैं कि मांग कोई बहुत नहीं रहेगी। माना तो यहां तक जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले इस बार सोने की मांग 25 फीसद तक बढ़ जाएगी। पिछले साल अक्षया तृतीया पर 10 ग्राम सोने का भाव 26 हजार के आसापास था। आज अक्षया तृतीया से एकदिन पहले इसका भाव दस ग्राम 26.951 है। यानी पिछले साल से सोने के दाम बढ़े नहीं हैं।

दाम बढ़े नहीं

अक्षया तृतीया पर सोने की गहनों की खरीददारी को शुभ माना जाता है। राजधानी के ईस्ट दिल्ली के प्रमुख ज्यलूर संजय जैन ने बताया कि सोने के दामों पर कोई हरकत नहीं है। दाम बढ़े नहीं है। इसलिए इनकी मांग इस बार सही रहने वाली है।

तगड़ी सेल की संभावना

उधर, मुंबई से भी अक्षया तृतीया पर सोने के गहनों की तगड़ी सेल होने की संभावना जाहिर की जा रही है। हालांकि दो-तीन हफ्ते पहले वित्त साल के खत्म होने के चलते सोने की मांग में गिरावट दर्ज हुई थी। पर अब फिर से सोने की मांग जोर पकड़ रही है।

हालांकि कुछ ज्यूलर कह रहे हैं कि इस बार अक्षया तृतीया का रंग फीका रहेगा। ऑफर और डिस्काउंट के बावजूद दुकानें ग्राहकों से सूनी रहेगी। पर कुछेक को उम्मीद है कि अक्षया तृतीया पर पीले धातु पर रंग चढ़ेगा।

अगर बात उत्तर प्रदेश की हो तो फसल बर्बाद होने से किसानों के पास रुपये नहीं है, इसलिए सभी जगह का माहौल ठंडा है। इसका असर सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई पड़ रहा है।

सोना लेना शुभ

इस बीच, बैंकर सुनीता भटनागर ने कहा कि भले ही सोने के दाम आसमान को छू रहे हो पर वह तो थोड़ा-बहुत सोना खरीदेगी ही। आखिर अक्षया तृतीया पर सोना खरीदना शुभ जो होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+