एयरटेल का 'सरप्राइज ऑफर', मिल रहा है 30 जीबी मुफ्त इंटरनेट
यह इंटरनेट डेटा मायएयरटेल ऐप के जरिए दिया जा रहा है। एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक यह मुफ्त डेटा मायएयरटेल ऐप पर दिख रहे 'claim free data' बैनर पर क्लिक करके पा सकते हैं।
नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 'एयरटेल सरप्राइज' ऑफर शुरू कर दिया है। इसके तहत कंपनी अपने पोस्टपेड ग्राहकों को 30 जीबी तक 4जी इंटरनेट डेटा दे रही है। यह इंटरनेट डेटा मायएयरटेल ऐप के जरिए दिया जा रहा है। एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहक यह मुफ्त डेटा मायएयरटेल ऐप पर दिख रहे 'claim free data' बैनर पर क्लिक करके पा सकते हैं। एयरटेल सरप्राइज की जानकारी कंपनी की तरफ से पोस्टपेड ग्राहकों को एक ईमेल भेजकर दी गई है।

क्या लिखा है ईमेल में?
एयरटेल के पोस्टपेड ग्राहकों को भेजे ईमेल में कंपनी के सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा है- आपके ब्रांड एयरटेल को मोबाइल नेटवर्क पर सबसे तेज इंटरनेट सेवा देने का खिताब मिलने पर हम उत्सव मना रहे हैं। इंटरनेट स्पीड टेस्ट करने वाली संस्था ऊकला ने यह खिताब एयरटेल को दिया है। हमारा उत्सव आपके बिना अधूरा है। हमारी इस यात्रा में हमारे खास पोस्टपेड ग्राहक होने के लिए हम आपका धन्यवाद अदा करते हैं और हम आपको एयरटेल सरप्राइज देना चाहते हैं। क्लेम करें अपना एयरटेल सरप्राइज और अपने चाहने वालों के साथ जश्न मनाएं। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो और पेटीएम ने अपने विज्ञापन में नरेंद्र मोदी की तस्वीर इस्तेमाल करने पर मांगी माफी
एयरटेल ला चुकी है ये प्लान
एयरटेल ने इससे पहले दो प्लान लॉन्च किए हैं, एक 149 रुपए का और दूसरा 349 रुपए का। 149 रुपए के प्लान में एयरटेल से एयरटेल कॉलिंग और रोमिंग में इनकमिंग मुफ्त होगी। इसके साथ ही, इसमें 2 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिलेगा, जिसकी वैधता 28 दिनों की होगी। वहीं 349 रुपए वाले प्लान में 28 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा और साथ में पूरे देश में कहीं भी अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग सुविधा मिलेगी। हालांकि, यूजर्स एक दिन में सिर्फ 500 एमबी तक डेटा ही इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं रात को 3 बजे से सुबह 5 बजे तक 500 एमबी अतिरिक्त डेटा दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications