आइडिया ने मुफ्त की रोमिंग, आउटगोइंग पर भी नहीं लगेगा चार्ज
कंपनी की तरफ से रोमिंग मुफ्त करने के पीछे का उद्देश्य रिलायंस जियो को टक्कर देना है। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही एयरटेल ने भी पूरे देश में रोमिंग को मुफ्त कर दिया था।
मुंबई। आइडिया सेल्युलर ने रविवार को देशभर में कॉल्स पर रोमिंग मुफ्त कर दी है। इतना ही नहीं आइडिया ने इंटरनेशनल रोमिंग पैक भी लॉन्च किए हैं। कंपनी की तरफ से रोमिंग मुफ्त करने के पीछे का उद्देश्य रिलायंस जियो को टक्कर देना है। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही एयरटेल ने भी पूरे देश में रोमिंग को मुफ्त कर दिया था। साथ ही एयरटेल ने भी इंटरनेशनल रोमिंग को लेकर कुछ सस्ते प्लान लॉन्च किए थे।

आइडिया सेल्युलर ने एक बयान में कहा है- 1 अप्रैल 2017 से देशभर के आइडिया के 20 करोड़ ग्राहक 2जी, 3जी और 4जी नेटवर्क पर फ्री रोमिंग की सुविधा पा सकेंगे। आइडिया के ग्राहक रोमिंग में मुफ्त में इनकमिंग कॉल की सुविधा पाने के साथ-साथ सामान्य दर पर ही आउटगोइंग कॉल भी कर सकेंगे। ये भी पढ़ें- मोदी लहर के बावजूद पिता आजम खान से आगे निकल गए बेटे अब्दुल्ला
आपको बता दें कि रिलायंस जियो के आने के बाद से ही हर टेलिकॉम कंपनी अपने प्लान को बेहतर बनाने में लगी हुई है। इसी के तहत रोमिंग भी मुफ्त की गई है। रिलायंस जियो ने बाजार में अभी तक के सबसे सस्ते प्लान लाकर खलबली पैदा कर दी है, जिसकी वजह से ही अन्य सभी टेलिकॉम कंपनियों में प्राइस वॉर शुरू हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications