Airtel धमाका ऑफर, 12000 के स्मार्टफोन पर मिल रहा है 6000 रु का कैशबैक, जानें ऑफर की पूरी डिटेल
Airtel धमाका ऑफर, 12000 के स्मार्टफोन पर मिल रहा है 6000 रु का कैशबैक, जानें ऑफर की पूरी डिटेल
नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। फेस्टिवल सीजन की शुरुआत के साथ ही ऑफर की बरसात हो रही है। त्योहारों में लोग बढ़चढ़ का शॉपिंग करते हैं। ऐसे में अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदन का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। स्माप्टफोन की खरीद पर 6000 रुपए तक की छूट मिल रही है। एयरटेल ने कैशबैक ऑफर पेश किया है। एयरटेल कैशबैक(Airtel cashback offer) के तहत आपको 12000 रुपए तक के स्मार्टफोन की खरीद पर 6000 रुपए का ऑफर मिल रहा है।

एयरटेल का धमाकेदार ऑफर
टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने फेस्टिवल सीजन में ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को नया स्मार्टफोन खरीदने पर 6000 रुप तक का कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर एयरटेल के 'मेरा पहला स्मार्टफोन' सीरीज के तहत पेश किया है। जिसके तहत लोगों को स्मार्टफोन पर भारही कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। एयरटेल के इस ऑफर का लाभ 150 ग्राहक ले सकेंगे। इस ऑफर के तहत 12000 रुपए तक के फोन पर छह हजार का कैशबैक ऑफर किया जा रहा है।

कैसे मिलेगा कैशबैक
अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं और कैशबैक लेना चाहते हैं तो इस ऑफर तो आपको 36 महीनों के लिए लगातार करवाना होगा। आपको कम से कम 249 रुपए या उसस अधिक का प्रीपेड प्लान रिचार्ज करवाना होना होगा। इसा करने के बाद आप कैशबैक पाने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। वहीं ये कैशबैक आपको दो हिस्सों में मिलेगा। पहले हिस्से के तौर पर आपको 18 महीने के बाद आपको 2000 रुपए कैशबैक मिलेगा। इसके बाद बाकी बचा 4000 रुपए आपको 36 महीनों के बाद मिलेगा।

कैशबैक के साथ और भी फायदे
वहीं यूजर्स को कैशबैक के साथ कई अन्य फायदे मिलेंगे। इस ऑफर के तहत अगर आपक फोन का स्क्रीन टूट जाता है तो आपके फोन के स्क्रीन को 'सर्विफाई' द्वारा फ्री में रिप्लेस किया जाएगा। ये ऑफर पहले रिचार्ज के 90 दिन के भीतर मिलेगी। ग्राहकों को एयरटेल थैंक्स ऐप की मदद से स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। वहीं फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन, अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल आदि की सुविधा बिना किसी शुल्क के मिलेगी।
Air India Sale: 18000 करोड़ की डील लेकिन सरकार को मिलेंगे सिर्फ 2700 करोड़












Click it and Unblock the Notifications