खुशखबरी: एयरटेल यूजर 25 रुपए में पाएं 1 जीबी डेटा, जानिए कैसे
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की मुफ्त सेवा से शुरू हुई प्राइस वार के चलते एयरटेल ने एक और ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को महज 249 रुपए में 10 जीबी का 4जी डेटा मुहैया कराया जाएगा। यानी आपको महज 25 रुपए में ही 1जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा।

बुधवार को एयरटेल ने गुजरात में 4जी सेवा की शुरुआत की है। 4जी की शुरुआत के साथ ही कंपनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए यह खास ऑफर भी शुरू किया है। इस ऑफर के तहत अगर आप कोई नया 4जी फोन खरीदते हैं तो आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
कैसे मिलेगा ये ऑफर
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको 249 रुपए से रिचार्ज करना होगा। रिचार्ज करते ही आपको खाते में 1जीबी 4जी डेटा आ जाएगा।
वहीं बाकी का 9 जीबी इंटरनेट डेटा पाने के लिए आपको अपना डेटा क्लेम करना होगा। इसके लिए आपको 52141 पर अंग्रेजी में SMS 4G लिखकर मैसेज करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications