एयरटेल लाया 549 रुपए में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का प्लान
यह प्लान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लाया गया है, जिसके तहत कोई भी एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक देश भर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकता है।
नई दिल्ली। अगर आप भी एयरटेल यूजर हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। एयरटेल ने दो नए प्लान लॉन्च किए हैं, जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा। साथ ही डेटा भी उपलब्ध कराया जाएगा।

यह प्लान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए लाया गया है, जिसके तहत कोई भी एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक देश भर में किसी भी नेटवर्क पर मुफ्त में कॉल कर सकता है। एयरटेल की तरफ से उठाया गया यह कदम रिलायंस जियो से टक्कर लेने में काफी कारगर साबित हो सकता है।
549 प्लान
549 रुपए के इनफिनिटी प्लान में देश भर में वॉइस कॉल मुफ्त होंगी। इसके अलावा रोमिंग में भी आप मुफ्त इनकमिंग का लाभ उठा सकेंगे। अगर आपके पास 4जी हैंडसेट है तो आपको 3 जीबी का 4जी डेटा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आपका मोबाइल 4जी नहीं है तो आपको 1 जीबी डेटा मिलेगा।
इसके अलावा ग्राहक को रोजाना 100 फ्री एसएमएस मिलेंगे। इतना ही नहीं, इस प्लान के तहत ग्राहक को विंक म्यूजिक और विंक मूवीज ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
799 प्लान
कंपनी का दूसरा इनफिनिटी प्लान 799 रुपए का होगा, जिसमें हर एयरटेल पोस्टपेड ग्राहक को वही सुविधाएं मिलेंगी जो 549 के प्लान में मिल रही हैं। हालांकि, इस प्लान के तहत हर ग्राहक को 5 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। वहीं दूसरी ओर, जिन लोगों के पास 4जी मोबाइल नहीं है, उन्हें 3 जीबी डेटा मिलेगा।

ये भी हैं एयरटेल के शानदार प्लान
कंपनी ने 1199 रुपए के इनफिनिटी प्लान को भी अपडेट कर दिया है। इस प्लान में और इससे अधिक के सभी इनफिनिटी प्लान में रोमिंग में भी आउटगोइंग कॉल मुफ्त में की जा सकती है।
साथ ही आपको इस प्लान में 549 वाले प्लान की सभी सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, इस प्लान में 10 जीबी का डेटा दिया जाएगा। वहीं अगर आपके पास 3जी फोन है तो आपको सिर्फ 6 जीबी का डेटा मिलेगा। इसके अलावा 1599, 1999 और 2999 रुपए के प्लान में आपको 15जीबी, 20जीबी और 30 जीबी का मुफ्त डेटा मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications