100 फीसदी कैशबैक दे रहा एयरटेल, जानिए क्या है स्कीम और शर्तें
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल यूजर्स को 100 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। जी हां अगर आप एयरटेल के प्रीपेड यूजर हैं तो आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस ऑफर के तहत आपको 349 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा, जिसके बाद आपको कंपनी 100 कैशबैंक देगी। इस प्लान को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है। यहां हम आपको इस प्लान के बारे में, उसकी वैलिटिडी और उससे जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दे रहे हैं।

एयरटेल का कैशबैक ऑफर
इस ऑफर के बारे में सबसे अहम बात ये हैं कि इसका फायदा केवल उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जिनके ‘माई एयरटेल' एप में इस कैशबैक ऑफर के बारे में संदेश शो करेगा। केवल उन्हीं यूजर्स को 100 फीसदी कैशबैक के यूजर्स मिलेगा। एप के अलावा बाकी के ग्राहकों के ये लाभ नहीं मिलेगा। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको 349 का रिचार्ज करवाना होगा, जिसके तहत आपको 28 जीबी डाटा और सभी नेटवर्क पर मुफ्त अनलिमिटेड कॉल की सुविधा मिलती है।

7 किस्तों में पैसे होंगे वापस
इस ऑफर के तहत यूजर्स को 7 किस्तों में उनके कैशबैक के पैसे वापस किए जाएंगे। अगर आपको ये ऑफर मिलता है तो 349 से रीचार्ज कराने के बाद 1 महीने बाद आपके खाते में 50 रुपये वापस आएंगे। जिसके बाद 7 महीनों तक हर महीने आपके खाते में 50 रुपए वापस आते जाएंगे। आपको बता दें कि इस ऑफर के लिए आपको माई एयरटेल एप के जरिए ही एयरटेल पेमेंट बैंक से भुगतान करना होगा।

जियो का 100 फीसदी कैशबैक ऑफर
आपको बता दें कि इससे पहले जियो ने भी 100 फीसदी कैशबैक ऑफर लॉन्च किया था, जिसके तहत धन धना धन टैरिफ प्लान के तहत 399 रुपये का रिचार्ज कराने पर यूजर्स को 100 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा था, लेकिन ये ऑफर बेहद कम वक्त के लिए लॉन्च किया गया था। ये प्लान सिर्फ 12 से 18 अक्टूबर तक ही चला था। अब एयरटेल ने ये शानदार कैशबैक ऑफर लॉन्च कर ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications