Airtel यूजर्स के लिए गुड न्यूज, रिचार्ज करने पर मिल रहा है 50% कैशबैक, जानें कैसे उठाएं लाभ
Airtel यूजर्स को रिचार्ज करने पर मिल रहा है 50% कैशबैक, जानें कैसे उठाएं लाभ
नई दिल्ली। अगर आप भारती एयरटेल( Bharti Airtel) के यूजर्स हैं तो ये खबर आपके लिए खास है। एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को प्लान रिचार्ज करने पर कैशबैक मिलता है। रिलायंस जियो की वजह से टेलीकॉम मार्केट में प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है , जिसके चलते टेलीकॉम कंपनियां एक से बढ़कर एक प्लान ला रही है। यूजर्स को लुभाने के लिए कंपनियां लुभावने ऑफर, कैशबैक पेश कर रही है। Airtel ने भी इसी के तहत कैशबैक ऑफर के साथ नया प्लान पेश किया है।

एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार का ऑफर पेश किया है। भारती एयरटेल ( Bharti Airtel) ने यूजर्स को प्लान रिचार्ज करवाने पर बेहतरीन कैशबैक देने का ऑफर दिया है। इस कैशबैक का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अमेजॉन पे ( Amazon Pay) की मदद से रिचार्ज करना पड़ेगा। एयरटेल ने अमेजन के साथ मिलकर ये खास कैशबैक ऑफर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स को प्लान रिचार्ज करवाने पर 50 फीसदी का कैशबैक मिलता है।
यहां आपको बता दें कि कैशबैक का फायदा सिर्फ अमेजन प्राइम मेंबर्स( Amazon Prime) को ही मिलेगा। इस कैशबैक ऑफर का लाभ यूजर्स सिर्फ 30 अक्टूबर तक ही उठा सकते हैं। कैशबैक का लाभ उठाने के लिए यूजर्स को अपने ऐमजॉन प्राइम अकाउंट से लॉग-इन करना होगा । कैशबैक का रिवॉर्ड भी यूजर्स के ऐमजॉन-पे वॉलेट में ही आएगा। जैसे ही आप इस प्लान को रिचार्ज करवाएंगे , उसके तीन दिन बाद आपके ले में पैसा आ जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications