एयरटेल 4जी में स्विच करने वालों को हर महीने मिलेगा मुफ्त 3 जीबी डेटा, 31 दिसंबर तक मिलेगा फायदा

एयरटेल ने जियो को टक्कर देने के लिए एक नया प्लान शुरू किया है, जिसके तहत अगर आप एयरटेल 4जी में स्विच करते हैं तो आपको 31 दिसंबर तक हर महीने 3 जीबी का 4जी डेटा मिलेगा।

नई दिल्ली। रिलायंस जियो को टक्कर देने के लिए एयरटेल एक धमाकेदार प्लान लेकर आया है। इस प्लान के तहत आपको 31 दिसंबर 2017 तक कुल मिलाकर करीब 9000 रुपए का मुफ्त डेटा दिया जाएगा। यह ऑफर उन ग्राहकों को मिलेगा जो अपना नंबर 28 फरवरी तक एयरटेल 4जी में स्विच करते हैं। कंपनी के इस ऑफर के तहत प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को 31 दिसंबर तक हर महीने 3 जीबी 4जी डेटा मुफ्त में मिलेगा। दरअसल, जियो ने अपने फ्री ऑफर की अवधि को 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब एयरटेल ने यह ऑफर निकाला है।

airtel एयरटेल 4जी में स्विच करने वालों को हर महीने मिलेगा मुफ्त 3 जीबी डेटा, 31 दिसंबर तक मिलेगा फायदा
ये भी पढ़ें- भगवान भी हुए कैशलेस, मंदिर में लगी स्वाइप मशीन

किसे मिलेगा ये ऑफर?
एयरटेल के इस ऑफर के साथ हैंडसेट का लफड़ा है। आप अपने 4जी हैंडसेट में इस ऑफर का फायदा तभी उठा सकते हैं अगर आप मौजूदा समय में एयरटेल से जुड़े हुए नहीं हैं। अगर आपके फोन में एयरटेल का 2जी, 3जी या 4जी सिम इस्तेमाल किया जा रहा है तो आप इस ऑफर का फायदा नहीं उठा सकते हैं। ऐसे में यह ऑफर पाने के लिए आपको नया मोबाइल खरीदना होगा। आपको बता दें कि अगर आप नया मोबाइल खरीदते हैं तो भले ही आप मौजूद समय में एयरटेल का कोई भी सिम इस्तेमाल कर रहे हों, आपको इस ऑफर का फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- SBI के होम लोन की ईएमआई कम होने से 25 लाख रुपए तक कमा सकते हैं ग्राहक, जानिए क्या है पूरा गणित
कैसे मिलेगा ये फायदा?

प्रीपेड ग्राहकों को इसका फायदा पाने के लिए 345 रुपए का रिचार्ज करना होगा, जिसके तहत आपको पहले से मिल रहे 1 जीबी 4जी डेटा के साथ 3 जीबी का अतिरिक्त 4जी डेटा मुफ्त में मिलेगा। वहीं अगर आप पोस्टपेड ग्राहक हैं तो कंपनी के सभी माइप्लान इंफिनिटी प्लान के तहत यह ऑफर पा सकते हैं। जैसे, अगर आप माइप्लान का 549 रुपए का रिचार्ज करते हैं तो बाकी फायदों के साथ आपको 3 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा यानी कुल 6 जीबी (3 जीबी+3 जीबी) डेटा मिलेगा। वहीं 799 रुपए के प्लान में 5 जीबी की जगह 3 जीबी अतिरिक्त डेटा के साथ 8 जीबी डेटा मिलेगा। अगर आप सभी शर्तें पूरी करते हैं तो माइएयरटेल ऐप के जरिए फ्री डेटा की मांग कर सकते हैं। जिस दिन आप 4जी में अपग्रेड हों, उससे 30 दिनों के अंदर इस ऑफर का दावा करना होगा। आप 31 दिसंबर तक अधिक से अधिक 13 बार रिचार्ज कराकर 3 जीबी मुफ्त डेटा की मांग कर सकते हैं। हर रिचार्ज की वैधता 28 दिन की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+