महंगे हुए एयरटेल के 2जी और 3जी डेटा प्लान
नई दिल्ली। मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एयरटेल बुरी खबर लेकर आया है। एयरटेल ने अपने डेटा प्लान के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी है। 2जी और 3जी डेटा प्लान में बदलाव करके उनके दामों सहित उनकी वैद्यता में भी कमी की गयी है।

एयरटेल ने ऑनलाइन दिये जाने वाले अपने सभी डेटा ऑफर्स को वापस ले लिये हैं। वहीं एयरटेल ने अपने इस प्लान को आज रात से ही लागू करने की घोषणा कर दी है। एयरटेल के इस ऐलान के बाद ऑनलाइन मिलने वाले ऑफर अब नहीं उपलब्ध होंगे।
एयरटेल कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि 199 रुपए में 30 दिन की वैद्यता के साथ 2 जी डाटा 2 जीबी मिलता था जोकि अब सिर्फ 28 दिन के लिए वैद्य होगा और इसमें सिर्फ 1.25 जीबी ही डेटा मिलेगा। वहीं 255 रुपए में 28 दिनों की वैद्यता के साथ 1 जीबी का 3जी डेटा ग्राहकों को मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications