जियो के चलते एयरटेल को हर तिमाही में 550 करोड़ रु. का नुकसान

भारती एयरटेल ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जियो के आने के बाद से उसे हर तिमाही में करीब 550 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

नई दिल्ली। रिलायंस ने जब से रिलायंस जियो लांच किया है, बाकी की टेलिकॉम कंपनियों ने अपने ग्राहकों को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। सबसे ज्यादा धक्का देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारतीय एयरटेल को हुआ है। रिलायंस जियो की वजह से एयरटेल को हर तिमाही 550 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।

 Airtel bleeds Rs 550 crore per quarter as Ambani’s Jio triggers tsunami of calls

भारती एयरटेल ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जियो के आने के बाद से उसे हर तिमाही में करीब 550 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। एयरटेल के मुताबिक जियो के नेटवर्क से होने वाली कॉल्स की सुनामी के चलते उसे यह नुकसान हो रहा है। एयरटेल के मुताबिक जियो के नेटवर्क से ओरिजिनेट कॉल पर प्रति एक मिनट की कॉल पर उसे 21 पैसे का नुकसान हो रहा है।

इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक एयरटेल का कहना है कि जिय़ो को उनके द्वारा स्थापित किए गए नेटवर्क की वजह से अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिली है। एयरटेल ने जियो के उन आरोपों को भी गलत ठहराया, जिसमें कहा गया कि एयरटेल ने मोबाइल टर्मिनेशन चार्ज के जरिए कमाई की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+