Air India Sale: टाटा की हुई एयर इंडिया, जानें अब 14000 कर्मचारियों के PF-ग्रेच्युटी का क्या

Air India Sale: टाटा की हुई एयर इंडिया,कर्मचारियों के PF-ग्रेच्युटी का क्या

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। Air India Sale. 68 सालों बाद एयर इंडिया की कमान टाटा समूह के पास लौट गई है। 18000 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाकर एयर इंडिया को खरीद लिया। टाटा के हाथों में एयर इंडिया की कमान आने के बाद कर्मचारियों के मन में नौकरी को लेकर शंकाएं आने लगी, लेकिन सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा कि कि एक साल तक किसी भी कर्मचारी की नौकरी से नहीं निकाला जाएगा। कर्मचारियों की नौकरी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी।

 कर्मचारियों के PF और ग्रेच्युटी का क्या

कर्मचारियों के PF और ग्रेच्युटी का क्या

लंबी कोशिशों के बाद भारी घाटे और कर्ज के बोझ तले दबी एयर इंडिया को बेचने में सरकार सफल रही है। अब एयर इंडिया की कमान टाटा समूह के हाथों में होगी। ऐसे में सवाल उठने लगा कि आखिर एयर इंडिया के कर्मचारियों की नौकरी का क्या होगा। लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि कर्मचारियों की छंटनी, वीआरएस जैसी स्थिति बनेगी, लेकिन सरकर ने स्पष्ट कर दिया कि एयर इंडिया के सभी कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित है, जिसमें 12085 कर्मचारी एयर इंडिया के हैं, जबकि 1434 एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैं। सरकार ने साफ किया है कि एक साल तक सभी कर्मचारियों की नौकरी पूरी तरह से सुरक्षित है।

 VRS का मिलेगा विकल्प

VRS का मिलेगा विकल्प

वहीं सरकार ने ये भी कहा है कि अगर एक साल बाद कंपनी में छंटनी की स्थिति बनती है तो कर्मचारियों को वीआरएस का ऑप्शन दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि एयर इंडिया को निजी हाथों में सौंपे जाने का मतलब ये नहीं कि है कर्मचारियों के पीएफ, ग्रेच्युटी का ध्यान नहीं रखा जाएगा। अगर कर्मचारी वीआरएस लेते हैं तो उसके बाद भी उनके मेडिकल का ध्यान रखा जाएगा।

 18000 करोड़ की डील

18000 करोड़ की डील

आपको बता दें कि टाटा समूह ने एयर इंडिया की नीलामी के लिए 18000 करोड़ रुपए की बोली लगाई थी। जबकि स्पाइसजेट ने 15000 करोड़ की बोली लगाई। सबसे बड़ी बोली लगातार टाटा ने एयर इंडिया को खरीद लिया। आपको बता दें कि सरकार ने एयर इंडिया के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस 12906 करोड़ तय किया था, लेकिन लगातार घाटे में चल रहे एयर इंडिया का नेट वर्थ घटकर -32 हजार करोड़ पर पहुंच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+