Air India ने इजरायल की फ्लाइट्स को लेकर किया बड़ा ऐलान, तेल अवीव की टिकटों पर मिलेगी छूट

भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने तेल अवीव आने और जाने वालों को टिकटों पर छूट देने की घोषणा की है। एयर इंडिया ने रविवार को दिल्ली और तेल अवीव के बीच उड़ने वाली सभी फ्लाइट्स को 14 अक्टूबर तक के लिए कैंसिल कर दी थीं।

मंगलवार को एयर इंडिया ने अपने पैसेंजर्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। एयरलाइन ने कहा कि तेल अवीव आने औऱ जाने वाले पैसेंजर्स 31 अक्टूबर तक की अपनी फ्लाइट को रीशेड्यूल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

Air India announced a waiver on tickets to and from Tel Aviv Israel

एयर इंडिया ने कहा कि, एयरलाइन यात्रियों के संबंध में स्थिति और संभावनाओं की बारीकी से समीक्षा कर रही है। एयर इंडिया तेल अवीव के लिए पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित करता है। यह सेवा सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को है।

एयर इंडिया ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर बताया कि, एयरलाइन तेल अवीव से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर कंफर्म टिकटों के रीशेड्यूल और कैंसिलेशन के शुल्क पर छूट की पेशकश कर रही है। यह ऑफर 31 अक्टूबर, 2023 तक ट्रैवल करने वाले उन पैसेंजर्स के लिए है। जिन्होंने 9 अक्टूबर से पहले अपना टिकट बुक कराया था।

इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में सोमवार कोदोनों पक्षों की ओर से मरने वालों की संख्या बढ़कर लगभग 1,600 हो गई। मीडिया के मुताबिक, इजराइल में 73 सैनिकों समेत करीब 900 लोग मारे गए हैं। गाजा में अधिकारियों के अनुसार, 680 से अधिक लोग मारे गए हैं। दोनों तरफ से हजारों लोग घायल हुए हैं। इस बीच, इज़रायली अधिकारियों ने निवासियों को गाजा पट्टी के पास के दर्जनों कस्बों को छोड़ने का आदेश दिया।

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास आतंकियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि, इजरायल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया है...बल्कि इसे खत्म कर देगा। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा, "इजरायल युद्ध में है। हम यह युद्ध नहीं चाहते थे। इसे सबसे क्रूर और क्रूर तरीके से हम पर थोपा गया है। लेकिन हालांकि इजराइल ने इस युद्ध को शुरू नहीं किया, लेकिन इजराइल इसे खत्म कर देगा।

इजरायली सेना ने कहा कि दर्जनों इजरायली लड़ाकू विमानों ने रात भर में गाजा के घनी आबादी वाले रिमल और खान यूनिस इलाकों में 200 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। उन्होंने खान यूनिस में एक मस्जिद के अंदर स्थित हमास आतंकवादियों के हथियार भंडारण स्थल को तबाह कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+