मंदी की आहट! CARS24 ने की 600 कर्मचारियों की छुट्टी, कंपनी ने कहा-हर साल होता है ऐसा

मंदी की मार! Vedantu, Netflix के बाद कार्स24 ने की 600 कर्मचारियों की छुट्टी, कंपनी ने कहा-हर साल होता है ऐसा

नई दिल्ली। दुनियाभर की इकोनॉमी हिचकोले खा रही है। देश में मंदी की स्थिति बन रही है और महंगाई चरम पर है। इन सब झटकों के बीच सेकेंड हैंड कारें बेचने वाले ई-कॉर्मस प्‍लेटफॉर्म कार्स 24 (Cars24) ने अपने 600 कर्मचारियों की छंटनी कर दी है। कंपनी ने कहा कि ये हर साल होने वाली सामान्य प्रक्रिया हैं, जिसमें प्रदर्शन के हिसाब से कर्मचारियों की छंटनी की जाती हैं।

600 कर्मचारियों की छंटनी

600 कर्मचारियों की छंटनी


कार्स24 ने अपने 600 कर्मचार‍ियों को इस्‍तीफा देने के लिए कहा है। कंपनी ग्लोबल लेवल पर विस्तार कर रही है। Softbank और Alpha Wave Innovation जैसे द‍िग्‍गज न‍िवेशकों के समर्थन के साथ चली रही इस कंपनी ने एक ही झटके में अपने 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कंपनी के ग्रोथ को देखते हुए उन्होंने ये फैसला किया है।

9000 कर्मचारियों वाली कंपनी ने फैसले से चौंकाया

9000 कर्मचारियों वाली कंपनी ने फैसले से चौंकाया

आपको बता दें कि कंपनी के पास 9000 के करीब कर्मचारी हैं। लागत कम करने और ग्रोथ बढ़ाने के लिए कंरनी ने कहा है कि वो हर साल प्रदर्शन के आधार पर एम्प्लॉइज की छंटनी करती हैकंपनी के ताजा फैसले से कार्स24 के 6.6% लोगों की नौकरी चली गई है। कंपनी ने कहा कि इसमें कुछ नया नहीं है। ये हर साल फॉलो किया जाता है।

 निकाले जाने वाली सभी कर्मचारी भारतीय

निकाले जाने वाली सभी कर्मचारी भारतीय

कंपनी द्वारा की गई छंटनी के बाद 600 लोगों की नौकरी चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार न‍िकाले जाने वाले सभी कर्मचारी भारत से हैं। ये छंटनी जूनियर पोस्ट पर हुई है। कंपनी ने कहा कि वो मिडिल ईस्ट में अपना विस्तार कर रहे हैं, जिसके कारण ग्लोबल लेवल पर हायरिंग होगी।

कार्स24 का कारोबार

कार्स24 का कारोबार

साल 2015 में इस Cars24 कंपनी को स्थापित किया दया था। इस कंपनी का काम ग्राहकों को कार खरीदने, बेचने और फाइनेंस कराने में मदद करना है। ये सारा काम तकनीक के साथ किया जाता है। हर चीज ऑनलाइन तरीके से होती है। CARS24 के संस्‍थापक व‍िक्रम चोपड़ा के मुताबिक ग्राहकों के लिए हमारे पास कई रोचक प्लान है। जल्द ही उन प्लान्स को फॉलो किया जाएगा।

 इन कंपनियों ने भी दिया झटका

इन कंपनियों ने भी दिया झटका

इससे पहले टेक बेस्ड कंपनी वेदांतू( Vedantu) ने भी अपने 424 कर्मचारियों की छंटनी कर दी। कंपनी के को फाउंडर वामसी कृष्णा ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी वॉर से मंदी की आशंका बढ़ गई है। महंगाई में बढ़ोतरी के कारण कंपनियों को कठिन स्टेप उठाने पड़ रहे हैं। कंपनी के पास करीब 5900 कर्मचारी हैं। हाल ही में अनएकेडमी ने भी 600 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाय दिया तो वहीं पॉपुलर OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने भी करीब 150 कर्मचारियों की छंटनी कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+