SBI और बैंक ऑफ बड़ौदा के बाद अब पंजाब नेशनल बैंक में 3 बैंकों के मर्जर की तैयारी!
नई दिल्ली। पहले देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 6 सरकारी बैंकों का विलय किया गया। फिर सरकार ने बैंक ऑफ बड़ौदा, देना बैंक और विजया बैंक के विलय को मंजूरी दे दी और अब सरकार दूसरे सरकारी बैंकों की विलय की प्रक्रिया शुरू कर सकती है, जिसमें अगला नंबर किसका होगा, इसकी तस्वीर साफ होती जा रही है। जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार बैंकों के मर्जर के क्रम में अगला नंबर पंजाब नेशनल बैंक का हो सकता है। रिपोर्ट में मार्केट एक्सपर्ट के हवाले से कहा गया है कि अगला मर्जर पंजाब नेशनल बैंक के साथ हो सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक में इन बैंकों का होगा विलय
रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों के विलय की अगली कड़ी में पंजाब नेशनल बैंक में ओबीसी, इलाहाबाद बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, इंडियन बैंक का मर्जर हो सकता है। इसमें भी तीन बैंकों के मर्जर की ही संभावना है। दरअसल सरकार तीन-तीन के ग्रुप में मर्जर प्रक्रिया को चलाना चाहती है। सरकार बैंकों को एनपीए ने निजात दिलाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के मकसद से सरकारी बैंकों का मर्जर कर रही है।

बंद हो सकते हैं ये 9 बैंक
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार पहले चरण में मौजूदा 21 सरकारी बैंकों की संख्या को घटाकर 12 करने की तैयारी कर रही है। सरकार मर्जर से पहले बैंकों के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर गौर कर रही है, जिससे मर्जर के बाद बैंकों को काम करने में तकनीकी तालमेल बिठाने में आसानी हो। माना जा रहा है कि सरकार अगले चरण में पंजाब नेशनल बैंक, ओबीसी, इलाहाबाद बैंक, कॉरपोरेशन बैंक, इंडियन बैंक का मर्जर कर सकती है। इसके अलावा केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूको बैंक को मर्ज करने पर भी विचार किया जा रहा है। जबकि यूनियन बैंक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को मर्ज किया जा सकता है।

एसबीआई में 6 बैंकों का हो चुका है विलय
आपको बता दें कि इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पांच सहयोगी बैंक और भारतीय महिला बैंक का मर्जर हो चुका है। 1 अप्रैल 2017 को एसबीआई में इन बैंकों का विलय हुआ था, जिसके बाद एसबीआई दुनिया के 50 बड़े बैंकों की सूची में शामिल हो गया है। अब वित्त मंत्रालय ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक के विलय को मंजूरी दे दी।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications