Good News: आरबीआई के झटकों के बाद इन बैंकों ने ही राहत भरी खबर, जमा रकम पर बढ़ा दी ब्याज दर
Good News: आरबीआई के झटकों के बाद इन बैंकों ने ही राहत भरी खबर, जमा रकम पर बढ़ा दी ब्याज दर
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर दी, जिसके बाद से लोगों पर ईएमआई का बोझ बढ़ गया। हालांकि ईएमआई का बोझ बढ़ने के साथ-साथ कुछ बैंकों ने अब एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। हाल ही में प्राइवेट सेक्टर के बैंक फेडरल बैंक ने सेविंग अकाउंट के डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं इससे पहले इंडियन बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर लोगों को बड़ी खुशखबरी दी ।

फेडरल बैंक की ब्याज दरें
फेडरल बैंक ने जमा की ब्याज दरों में बड़ी बढ़ोतरी की है। बैंक ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी तक लाखों खाताधारकों को राहत दिया है। 5 करोड़ रुपए और उससे कम के सेविंग अकाउंट पर अब ब्याज दर 3 फीसदी कर दी है। वहीं, 5 करोड़ से अधिक की जमा पर में भी बदलाव कर दिया है। वहीं इंडियन बैंक ने एफडी की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। फेडरल बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में वृद्धि
किए जाने के बाद ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया, जो 6 अगस्त से लागू हो चुका है। बैंक ने अपनी वेबसाइट पर नई ब्याज दरों के बारे में जानकारी दी है।
इंडियन बैंक ने दी राहत
वहीं आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी किए जाने के बाद इंडियन बैंक ने भी अपने ग्राहकों को राहत दी है। इंडियन बैंक ने 2 करोड़ से कम के एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक इंडियन बैंक ने एक साल की मैच्योरिटी वाले FD पर फिक्स्ड डिपॉजिट वाले एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर उन्हें बचत जमा वाली एफडी पर ब्याज दरों में वृद्धि की है। बैंक जहां आम नागरिकों को 2.80 फीसदी से लेकर कुल जमा के मुताबिक 5.60 फीसदी तक की ब्याज दर देगा, तो वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 3.30 फीसदी से 6.10 फीसदी तक का ब्याज मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications