महंगाई का झटका: पेट्रोल-LPG के बाद CNG और पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी, आज से नई कीमतें लागू

महंगाई का एक और झटका,पेट्रोल-LPG के बाद CNG और पीएनजी के दाम में बढ़ोतरी, मंगलवार ने नई कीमतें लागू

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर वालों को एक और झटका लगा है। पहले से ही महंगे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को बोझ झेल रहे लोगों पर 1 मार्च को महंगाई का डबल अटैक हुआ। सोमवार जहां सुबह एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई तो वहीं शाम को दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों को बढ़ोतरी कर दी गई है। आईजीएल की ओर से आधिकारिक घोषमा कर सीएनजी-पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया।

 After Petrol-LPG, CNG and PNG price hike in Delhi -NCR, Here is the latest Update

Recommended Video

    CNG-PNG Price: Delhi-NCR में CNG और PNG के बढ़े दाम, जानें नए Price । वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 1 मार्च 2021 को रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद देर शाम को सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी ने बड़ा झटका दिया। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सोमवार को राजधानी दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी और पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी की आधिकारिक घोषणा कर दी।

    नई दरें मंगलवार, 2 मार्च 2021 की सुबह 6 बजे से लागू होगी। आईजीएल ने सीएनजी के दाम में जहां 70 पैसे की बढ़ोतरी की तो वहीं पीएनजी के दाम 91 पैसे बढ़ा दिए। इस तेजी के बाद मंगलवार सुबह 6 बजे से दिल्ली में सीएनजी के भाव 43.40 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। वहीं एनसीआर में ये 49.08 प्रति किलोग्राम हो जाएगा।

    सीएनजी के अलावा मंगलवार सुबह 6 बजे से पीएनजी की नई दरें बढ़ोतरी के साथ 28.42 प्रति स्‍टैंडर्ड क्‍यूबिक मीटर हो जाएगी। आपको बता दें 1 मार्च को सुबह की रसोई गैस की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। फरवरी से लेकर अब तक ये चौथी बढ़ोतरी थी। सिर्फ फरवरी में ही एलपीजी के दाम तीन बार बढ़ाए गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+