जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने वाली कंपनी ने अब 3000 कर्मचारियों को किया फायर

नई दिल्ली, 09 मार्च। ऑनलाइन लोन मुहैया कराने वाली दिग्गज कंपनी बेटर डॉट कॉम हाल ही में चर्चा में थी। दरअसल कंपनी ने 900 कर्मचारियों को जूम कॉल के दौरान पिछले साल दिसंबर माह में नौकरी से निकाल दिया था। एक बार फिर इस कंपनी ने इसी तरह का एक और बड़ा फैसला लिया है जिसकी वजह से फिर से कंपनी चर्चा में आ गई है। कंपनी ने अब 3000 और कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर दिया है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि अमेरिका और भारत दोनों ही जगह कंपनी अपने कर्मचारियों में कटौती कर रही है।

Recommended Video

    Zoom Call पर 900 Employees को निकालने वाली कंपनी ने फिर निकाले वर्कर्स | वनइंडिया हिंदी
    better

    कंपनी की ओर से मंगलवार को वेबसाइट पर एक पत्र जारी किया गया है जिसमे कंपनी के अंतरिम अध्यक्ष केविन रेयान ने कहा कि लगातार बढ़ते ब्याज दर की वजह से कंपनी के बिजनेस में काफी कमी हुई है जिसके चलते कर्मचारियों की छंटनी करनी पड़ी है। रेयान ने कहा कि दुर्भाग्य से इसकी वजह से हमे कंपनी को सुचारू रुप से चलाने के लिए यह कदम उठाना पड़ रहा है, हम अमेरिका और भारत दोनों ही जगह अपने कर्मचारियों की कटौती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला मुख्य रूप से स्थानीय रियल स्टेट द्वारा बाजर को प्रभावित करने की वजह से लिया जा रहा है।हालांकि कंपनी की ओर से कहा गया है कि इस फैसले से प्रभावित कर्मचारियों को कम से कम 60 दिन की एडवांस सैलरी दी जाएगी, जबकि यह अधिकतम 80 दिन भी हो सकती है।

    जिन कर्मचारियों को बाहर किया जा रहा है उन्हें मेडिकल लाभ मिलता रहेगा और अन्य मदद दी जाएगी जबतक कि वह दूसरी नौकरी ना पा जाएं। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल दिसंबर माह में कंपनी के सीईओ विशाल गर्ग ने 900 कर्मचारियों को जूम कॉल पर नौकरी से बाहर कर दिया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया था जोकि काफी वायरल हुआ था। हालांकि विशाल गर्ग ने अपने इस बर्ताव के लिए बाद में मांफी मांगी थी। बाद में कंपनी की ओर से कहा गया था कि आगे इस तरह का कदम ऑनलाइन कॉल पर ना हो इसे सुनिश्चित किया जाएगा और हटाए गए कर्मचारियों को व्यक्तिगत फोन करके इसकी जानकारी दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+