जल्द ही अडानी ग्रुप बेचेगा ऑनलाइन ट्रेन टिकट, ट्रेनमैन की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी

अडानी ग्रुप जल्द ही ऑनलाइन ट्रेन टिकटों की बिक्री की शुरुआत करने जा रही है। कंपनी ने ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने वाले प्लेटफॉर्म ट्रेनमैन की 100 फीसदी हिस्सेदारी को खरीद लिया है।

Train Ticket: अडानी इंटरप्राइजेज जल्द ही ऑनलाइन ट्रेन टिकटों की बिक्री की शुरुआत करने जा रही है। अडानी इंटरप्राइजेज की ओर से इस बात की जानकारी इंडियन स्टॉक मार्केट को शुक्रवार को दी है।

अडानी इंटरप्राइजेज की ओर से कहा गया है कि उसने स्टार्क इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी की खरीद के लिए अग्रीमेंट साइन किया है। बता दें कि ट्रेनमैन ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने का प्लेटफॉर्म है।

gautam adani

अडानी इंटरप्राइजेज की ओर से कहा गया है कि स्टार्क इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड की 100 फीसदी हिस्सेदारी को खरीदने का समझौता हुआ है। अडानी डिजिटल लैब्स प्राइवेट लिमिटेड ने इसकी हिस्सेदारी को खरीदा है।

बता दें कि ट्रेनमैन आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत ट्रेन टिकट बुकिंग एजेंट है। अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर फरवरी 2023 में 1195 रुपए के दाम पर पहुंच गए थे। लेकिन धीरे-धीरे कंपनी के शेयर ने रिकवरी शुरू की और पहले से और मजबूत हो गया।

जिस तरह से हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई थी, उसकी वजह से कंपनी को बड़ा झटका लगा था। लेकिन अब कंपनी का शेयर 2500 को पार कर गया है और पिछले 4 महीने में दोगुना हो गया है। साथ ही कंपनी के अन्य शेयरों के दाम भी बढ़ रहे हैं।

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप पर आरोप लगा था कि उसने आंकड़ों को गलत दिखाया है और उसपर कर्ज का बहुत अधिक बोझ है, जोकि कभी भी फट सकता है। हालांकि कंपनी ने तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया था।

वहीं आईआरसीटीसी के शेयर प्राइस की बात करें तो इसके दाम स्थिर हैं, नवंबर 2022 से इसमे कोई बहुत अधिक उछाल देखने को नहीं मिला है। पिछले एक महीने में 9 फीसदी का उछाल जरूर देखने को मिला है। हाल ही में आईआरसीटीस के शेयर प्राइस पर 645 के दाम पर ब्रेकआउट देखने को मिला था और शेयर 666 पर पहुंच गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+