अडानी एंटरप्राइजेज 13 प्रतिशत उछला, समूह की 8 अन्य कंपनियां भी चमकीं
अडानी समूह की कई कंपनियों में आज उछाल देखने को मिला जानकारी के मुताबिक अडानी एंटरप्राइजेज की कंपनियों में आज 13 प्रतिशत उछाल देखने को मिला।

विपक्षी दलों और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच अदानी समूह की अधिकांश कंपनियों के शेयरों में बुधवार की सुबह के कारोबार में बढ़त रही। फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज में 13 फीसदी का उछाल आया। अडानी समूह की आठ कंपनियां पॉजिटिव एरिया में कारोबार कर रही थीं, जबकि दो नुकसान में थीं। बीएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 13.07 प्रतिशत बढ़कर 2,038 रुपये पर पहुंच गया और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपये हो गया।
बुधवार को अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन 7.24 प्रतिशत बढ़कर 593.35 रुपये प्रति शेयर हो गया। जिसका बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये था। जबकि अडानी ट्रांसमिशन 5 फीसदी बढ़कर 1,314.25 रुपये, अदानी पावर 4.99 फीसदी बढ़कर 182 रुपये और अदानी विल्मर 4.99 फीसदी बढ़कर 419.35 रुपये हो गया। जानकारी के मुताबिक ये शेयर अपने अपर प्राइस बैंड पर पहुंच गए हैं।
इधर, एनडीटीवी 3.94 प्रतिशत बढ़कर 225.50 रुपये, अंबुजा सीमेंट्स 1.15 प्रतिशत बढ़कर 388.10 रुपये और एसीसी 0.43 प्रतिशत बढ़कर 2,004 रुपये हो गया। अडानी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में दो खतरे में थे। जानकारी के मुताबिक अडानी टोटल गैस 5 प्रतिशत गिरकर 1,394.15 रुपये के निचले मूल्य बैंड को छू गई, और अदानी ग्रीन एनर्जी 1.59 प्रतिशत गिरकर 829.80 रुपये पर आ गई।
Recommended Video

सुबह के सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 350.16 अंक या 0.58 प्रतिशत चढ़कर 60,636.20 अंक पर पहुंच गया। मंगलवार को समूह की छह कंपनियां हरे निशान पर बंद हुई जबकि चार लाल निशान में रहीं। समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 24 जनवरी से शुरू होने वाले पिछले 10 कारोबारी सत्रों में लगभग 9.2 लाख करोड़ रुपये कम हो गया है।
इससे पहले अडानी समूह ने सोमवार को कहा था कि प्रमोटर सितंबर 2024 में परिपक्वता से पहले अपनी फर्मों के गिरवी शेयरों की रिहाई के लिए 1,114 मिलियन अमरीकी डालर का प्री-पेमेंट करेंगे। ये शेयर अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी और अडानी ट्रांसमिशन के हैं।
ये भी पढ़ें- अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, इन घोटालों को लेकर पूछे सवाल












Click it and Unblock the Notifications