AC रेस्टोरेंट में खाना हुआ सस्ता, 18 से 12 प्रतिशत हो सकता है जीएसटी, रेस्टोरेंटो को हो सकता है ये नुक्सान
केंद्र सरकार जीएसटी में जनता को राहत दे सकती है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में एसी रेस्टोरेंट में खाने पर लगने वाले टैक्स को कम किया जा सकता है। फिलहाल लोग एसी रेस्टोरेंट में खाने पर 18 फीसदी का टैक्स दे रहे हैं जिसे घटाकर 12 फीसदी किया जा सकता है।
नई दिल्ली। केंद्र सरकार जीएसटी में जनता को राहत दे सकती है। जीएसटी काउंसिल की बैठक में एसी रेस्टोरेंट में खाने पर लगने वाले टैक्स को कम किया जा सकता है। फिलहाल लोग एसी रेस्टोरेंट में खाने पर 18 फीसदी का टैक्स दे रहे हैं जिसे घटाकर 12 फीसदी किया जा सकता है।

फिलहाल एसी रेस्टोरेंट 18 फीसदी और नॉन-एसी 12 फीसदी जीएसटी लेते हैं। काउंसिल की बैठक में अगर ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो दोनों समान जीएसटी वसूलेंगे। ज्यादातर राज्य दोनों राज्यों में समान रूप से जीएसटी वसूले जाने के पक्ष में हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने राज्य के वित्तमंत्रियों का पैनल बनाया है।
जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस बारे में कोई फैसला लिया जा सकता है। अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो रेस्टरोंट इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा नहीं ले पाएंगे। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक रेस्टोरेंट खुद तो इसका फायदा ले रहे हैं, लेकिन ग्राहकों को इसका कुछ फायदा नहीं मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: BSNL का दिवाली धमाका, यूजर्स को दे रहा 50 प्रतिशत का डिस्काउंट












Click it and Unblock the Notifications