Budget 2023 PDF: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट 2023-24, जानिए हिंदी में PDF कैसे करें डाउलोड
Budget 2023 PDF In Hindi: वित्त मंत्री ने 2023-24 का बजट पेश कर दिया है और अब बजट के भाषण को हिंदी में पढ़ने के लिए डाउनलोड कर सकता है। PDF को आप आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है।

Budget 2023 PDF In Hindi:: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आज (01 फरवरी) बजट पेश किया। वित्त मंत्री के रूप में सीतारमण का ये लगातार पांचवां बजट है। बजट में अलग-अलग सेक्टरों के लिए कई घोषणाएं की है। अगर आप इस बजट को हिंदी में पढ़ना चाहते है तो PDF लिंक की मदद से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का संसद में बजट पर भाषण हो चुका है और अब इस बजट को कोई भी आम आदमी हिंदी में पढ़ सकता। इतना ही नहीं, इस बजट को हिंदी में डाउनलोड भी किया जा सकता है। जी हां... अब आप इसे पूरे बजट को indiabudget.gov.in पर जाकर हिंदी में डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर जाना होगा।
इसके बाद आप Budget Speeches Tab पर क्लिक करके 2023-24 बजट तक पहुंच सकते हैं। इस पेज पर पिछले सभी बजट भाषणों के साथ एक नया टैब जोड़ा गया है। जिस वित्तीय वर्ष के लिए डेटा की जरूरत है उसे चुनकर, उस विशिष्ट साल के लिए बजट भाषण पूरा खुल जाएगा। आप यहां से भी सीधे 2023-24 के बजट को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Recommended Video
मोबाइल ऐप से कैसे डाउनलोड करें बजट?
बजट डॉक्यूमेंट www.indiabudget.gov.in पर डाउनलोड किए जा सकेंगे। वैकल्पिक रूप से बजट 2023-34 के डॉक्यूमेंट अंग्रेजी और हिंदी में 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' पर भी उपलब्ध होंगे। मोबाइल ऐप के जरिए भी आप बजट डाउनलोड कर सकते हैं। आपको Android फोन पर बजट का PDF डाउनलोड के लिए सबसे पहले Google Play Store और iOS प्लेटफॉर्म के लिए ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए भी उपलब्ध है। इसके लिए भी आपकों indiabudget का ऐप डाउनलोड करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications