Aadhaar Card: आधार से जुड़े नियम में हुआ बदलाव, जानें अब कैसे बदल पाएंगे अपना एड्रेस
Aadhaar Card: आधार से जुड़े नियम में हुआ बदलाव, जानें अब कैसे बदल पाएंगे अपना एड्रेस
नई दिल्ली। आधार कार्ड ( Aadhaar Card) से जुड़े जरूरी नियम में बदलाव हुआ है। आधार कार्ड में एड्रेस चेंज करने ( Aadhaar Card Address Change Process) के प्रोसेस में बदलाव किया गया है, जिसके बारे में जरूरी जानकारी साझा की गई है। अगर आपको अपने आधार कार्ड में अपना पता बदलवाना है तो आपको UIDAI के नए नियम के बारे में जानकारी जरूर रखनी चाहिए।

Aadhaar कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव
आधार कार्ड से जुड़े नियम में बदलाव हुआ है। यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में पता बदलने के नियम में थोड़ा बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक अगर आप अपने आधार कार्ड में एड्रेस बदलवाना चाहते हैं और आपके पास कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है तो आप अपना पता नहीं बदल पाएंगे। UIDAI ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। यूआईडीएआई ने ट्वीट कर बताया है कि अब बिना एड्रेस प्रूफ के आधार में अपना पता नहीं बदलवाया जा सकता है। आपको बता दें कि पहले आधार में एड्रेस बदलवाने के लिए नियम में ढील दी गई थी, लेकिन एक बार फिर से उस प्रक्रिया को बंद कर दिया गया है।

कैसे बदल सकते हैं पता
UIDAI ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। यानी अब आपको अपने आधार कार्ड में पता बदलने के लिए UIDAI द्वारा 32 एड्रेस प्रूफ दस्तावेजों में से कोई एक न एक दस्तावेज दिखाना ही होगा। बिना इसके आप अपने आधार में नया पता अपडेट नहीं करवा सकेंगे। हम आपको बताते हैं कि कैसे आप आसानी से अपने आधार में एड्रेस चेंज करवा सकते हैं।

आधार में पता अपडेट का तरीका
- आपको ऑनलाइन तरीके से पता अपडेट करवाने के लिए सबसे पहले UIDAI की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा।
- फिर Proceed To Update Aadhaar पर क्लिक करें।
- आधार का 12 अंकों वाला UID नंबर दर्ज करें।
- इसके बाद Captcha Code को भरें।
- 'Send OTP' पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
- ओटीपी को भरकर आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी अपडेट करें।
- पता को सत्यापित करने के लिए UIDAI द्वारा दर्ज 32 दस्तावेजों में से किसी 1 दस्तावेज को सलेक्ट कर उसकी स्कैन कॉपी लगाए।
सब्मिट बजट दवाएं। - आपके मोबाइल पता आधार में किए गए बदलाव की जानकारी आ जाएगी।
Banking News: चेक से करते हैं पेमेंट तो जान लें नया नियम, गलती पड़ सकती है भारी












Click it and Unblock the Notifications