पार्किंग के मामूली विवाद में व्यक्ति को पीट-पीट मार डाला

murder
नई दिल्ली। पार्किंग के एक मामूली झगड़े में एक शख्स की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना देश की राजधानी दिल्ली की है। दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर इलाके में पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा करने को लेकर दो पड़ौसियों में झगड़ा क्या हुआ कि एक पड़ौसी ने दूसरे पड़ोसी परिवार को इतना पीटा कि उस परिवार का एक शख्स ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि वेस्ट पटेल नगर में पार्किंग को लेकर थोड़ी सी कहा सुनी हुई थी। लेकिन इसके बाद अचानक से शनिवार दोपहर 12 पड़ोसी राजेंद्र भाटिया के घर कुछ लोग पहुंचे और परिवार सहित राजेंद्र भाटिया की पिटाई शुरू कर दी। इस झगड़े में राजेंद्र भाटिया ज्यादा जख्मी हो गए। लोगों ने राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन राजेंद्र भाटिया की मौत हो गई। चिकित्सकों ने रविवार को उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पूरी दिल्ली में उनकी खोज कर रही है। अभी फिलहाल पीडि़त व आरोपियों के परिवार से पूछताछ की जा रही है।

अकसर ऐसा देखने में आता है कि छोटी-छोटी मामूली बातों में उलझकर अपना मानसिक संतुलन खोकर लोग हाथापाई में उलझ जाते हैं और हत्या तक हो जाती है।

मानोवैज्ञानिक मानते हैं कि ऐसा वर्तमान में ज्यादा देखने को मिल रहा है। वर्तमान में युवा वर्ग अपने गुस्से पर काबू नहीं कर पा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+