7th Pay Commission: इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों का बढ़ाया गया महंगाई भत्ता
नई दिल्ली। होली के त्योहार से पहले जहां केंद्रीय सरकारी कर्मचारी डीए को लेकर खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच त्रिपुरा सरकार ने अपने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए अगले महीने से महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की है। विशेषकर, 7 वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने कहा कि डीए और डीआर में बढ़ोतरी एक मार्च से लागू होगी।

320 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च करेगी राज्य सरकार
राज्य के कानून मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए और महंगाई राहत (डीआर) में तीन प्रतिशत वृद्धि के लिए अगले वित्तीय वर्ष में 320 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि खर्च करेगी।

कानून मंत्री ने पिछली वाम सरकार पर लगाया ये आरोप
कानून मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने कहा, '' हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं क्योंकि पिछली वाम मोर्चा सरकार ने हम पर भारी वित्तीय बोझ डाला है। जब हम सत्ता में आए थे तब से 7 वें वेतन आयोग के अनुसार वेतनमान, सरकारी शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए संशोधित किया गया है।

त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, मंत्री ने कहा कि 1,10,517 नियमित सरकारी कर्मचारी, 67,809 पेंशनभोगी और 12,178 दैनिक-रेटेड श्रमिकों को भत्ते में बढ़ोतरी से लाभान्वित किया जाएगा। विशेष रूप से, राज्य से घोषणा पहली बार तब की गई थी जब राज्य में भाजपा-आईपीएफटी सरकार 2018 में सत्ता में आई थी।












Click it and Unblock the Notifications