एक और झटका देने की तैयारी में RBI, फ्री नहीं जल्द ही UPI ट्रांजैक्शन पर भी देना होगा चार्ज
एक और झटका देने की तैयारी में RBI, फ्री नहीं जल्द UPI ट्रांजैक्शन पर भी देना होगा चार्ज
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। लोग कैश के बजाए डिजिटल मोड में बढ़चढ़ कर पेमेंट करने लगे। यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा मिलने लगा। नोटबंदी के बाद भारत में लोगों पर डिजिटल पेमेंट का ऐसा क्रेज चढ़ा दी देश डिजिटल पेमेंट करने वाले देशों की लिस्ट में टॉप पर शामिल हो गया। यूपीआई जैसे ऑनलाइन पेमेंट को लोग तेजी से अपना रहे हैं, लेकिन उन लोगों को गहरा झटका लगने वाला है, जो ये सोच रहे हैं कि डिजिटल पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं देना पड़ेगा।
Recommended Video

RBI ने शुरू कर दी तैयारी
अगर आप भी ये सोचते हैं कि यूपीआई पेमेंट हमेशा आपके लिए फ्री रहेगा तो आप गलत हैं। दरअसल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा तो दिया, लेकिन अब उसपर चार्ज लगाने की तैयारी कर ली है। डिजिटल पेमेंट पर चार्ज लगाने की प्रक्रिया पर काम कर दिया है और लोगों से राय मांगी जा रही है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें लोगों से यूपीआई, डेबिट कार्ड जैसे डिजिटल पेमेंट पर शुल्क लगाने के बारे में राय मांगी जा रही है।
3 अक्टूबर तक दे सकते हैं राय
आरबीआई ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है और लोगों को 3 अक्टूबर तक इस बारे में अपनी राय ईमेल के जरिए भेजने को कहा है। आपको अपनी राय देने के लिए आरबीआई द्वारा जारी फॉर्म भरकर देना होगा। इसके लिए आरबीआई ने लिंक भी जारी किया है, जहां जाकर आप अपनी बात रख सकते हैं। आरबीआई ने IMPS, NEFT, RTGS और एकीकृत भुगतान इंटरफेस यानी UPI समेत अलग-अलग डिजिटल पेमेंट पर शुल्क लगाने के संबंध में लोगों से राय मांगी है।
Reserve Bank of India releases Discussion Paper on Charges in Payment Systemshttps://t.co/G7B32AF3xK
— ReserveBankOfIndia (@RBI) August 17, 2022












Click it and Unblock the Notifications