7th Pay Commission:होली से पहले इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ 3 साल का एरियर

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहत लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार करते रह गए, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। अपने आखिरी कैबिनेट बैठक में भी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी को लेकर कोई फैसला नहीं किया।

 इन कर्मचारियों को होली का तोहफा

इन कर्मचारियों को होली का तोहफा

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों की सैलरी में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से अलग केवल 3 फीसदी डीए बढ़ाया है। इसके अलावा अब फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी की कोई आशंका नहीं दिख रही है। वहीं हरियाणा सरकार ने होली से पहले अपने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने अपने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की सैलरी में बढ़ोतरी की है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

बढ़ी इन कर्मचारियों की सैलरी

बढ़ी इन कर्मचारियों की सैलरी

हरियाणा सरकार ने अपने टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की सैलरी में बढ़ोतरी की है। हरियाणा सरकार के मुताबिक इन कर्मचारियों की पेंशन में संशोधन करते हुए निजी सहायता प्राप्त सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए शुरू किए गए पेंशन नियमों का पालन किया जाएगा। 3 जनवरी, 2018 तक सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के 7 वें सीपीसी के अनुसार वेतनमान में संशोधन के लिए पहले ही सहमति दे दी।

 सरकार पर बढ़ेगा बोझ

सरकार पर बढ़ेगा बोझ

सरकार ने 7th Pay Commission के तहत इन कर्मचारियों की पेंशन को संशोधित करने का फैसला किया। पेंशनधारकों के लिए यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2016 से लागू होगी। इस बढ़ोतरी से सरकार पर 47.12 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। वहीं हरियाणा सरकार ने जेल विभाग के वार्डर कर्मचारियों को पुलिस विभाग के बराबर भत्ते दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जेल के वार्डन को मिलने वाले भत्ते में अब 600 रुपए का राशन मनी, 100 रुपए का किट रखरखाव भत्ता और 50 रुपए का किराया भत्ता शामिल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+