7th Pay Commission: रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, तीन गुना बढ़ेगा भत्ता

7th Pay Commission:

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नए साल में रेलवे ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने अपने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को नए साल का तोहफा देने की तैयारी कर ली है। रेलवे ने चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के भत्तों में तीन गुना वृद्धि करने पर विचार कर रही है। वहीं कर्मचारियों के सुरक्षा को लेकर भी अहम कदम उठाने का भरोसा दिया है।

 रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

रेलवे कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी

दरअसल 21 दिसंबर को ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन की बैठक आयोजित की गई थी। करनैल सिंह रेलवे स्टेशन पर बैठक का आयोजन किया गया था। इस मौके पर कर्मचारियों की मांगों पर कई बड़ी घोषणाएं की गईं। उनकी वेतन में बढ़ोतरी का आश्वासन दिया गया। इस घोषणा के मुताबिक रेलवे के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी जैसे गैंगमैन, टैकमैन और गेटमैन की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। उनके भत्ते में तीन गुना बढ़ोतरी की घोषणा की गई है।

 तीन गुना बढ़ी सैलरी

तीन गुना बढ़ी सैलरी

ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव के मुताबिक काम के दौरान कई बार रेलवे के गेटमैन और टैकमैन की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में रेलवे ने इन कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर भी कदम उठाने का भरोसा दिया है। रेलवे ने इन कर्मचारियों की रिस्क ऑन ड्यूटी अलाउंस को 1,000 रुपए से बढ़ाकर 4,100 रुपए कर दिया है।

 दिल्ली के सरकारी डॉक्टरों की सैलरी में बढ़ोतरी

दिल्ली के सरकारी डॉक्टरों की सैलरी में बढ़ोतरी

दिल्ली सरकार ने भी सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की सैलरी बढ़ाने की घोषणा की है। इन सरकारी डॉक्टरों को 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी तो वहीं 36 महीने का एरियर भी दिया जाएगा। आपको बता दें कि देशभर के केंद्रीय कर्मचारी सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि न्यूनतम सैलरी को 18,000 रुपए महीने से बढ़ाकर 26,000 रुपए महीने कर दिया जाए। वहीं फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+