7th Pay Commission: गुड न्यूज-इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सैलरी में 64% की बढ़ोतरी
गुड न्यूज-इन कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सैलरी में 64% की बढ़ोतरी
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी बढ़ोतरी का तोहफा नहीं दिया है। जून 2016 से इन कर्मचारियों का इंतजार जारी है, लेकिन अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। वहीं इस बीच हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की है। हरियाणा सरकार ने अपने स्कूल सूचना प्रबंधकों (एसआईएम) की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की है और उनकी सैलरी में 64 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है।

इन कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी
हरियाणा सरकार ने अपने स्कूल सूचना प्रबंधकों (एसआईएम) की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की है और उनकी सैलरी में 64 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। ताजा फैसले के मुकाबिक हरियाणा के एसआईएम की सैलरी बढ़ाकर 36,050 रुपए कर दी गई है। अब तक इनको 22,050 रुपए ये ही सैलरी मिलती थी। नई सैलरी में उन्हें 1000 रुपए का मेडिकल अलाउंस भी दिया गया है।

हरियाणा सरकार का तोहफा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्कूल सूचना प्रबंधकों की सैलरी में बढ़ोतरी का फैसला दिया। हरियाणा सरकार के इस फैसले का असर 1487 लोगों पर होगा और उनकी सैलरी में बड़ी बढ़ोतरी होगी। इन कर्मचारियों को 1 अप्रैल 2019 से यह फायदा मिलेगा। इन कर्मचारियों की सैलरी अब बढ़ोतरी के बाद 36050 रुपए हो गई। सैलरी में कुल मिलाकर 14000 रुपये की बढ़ोतरी हो गई है।

लिए गए ये फैसले
हरियाणा सरकार ने सैलरी बढ़ोतरी के साथ-साथ कई फैसले लिए हैं। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी साझा की और बताया कि सहकारी चीनी मिलों के कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग का बकाया दिया जाएगा और इनमें काम कर रहे डेली वेज वाले कर्मियों के मासिक वेतन में 14.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों और सहायकों का मानदेय भी बढ़ाने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications