7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 30000 रुपए तक बढ़ सकती है सैलरी
केंद्रीय कर्मचारियों की 30000 रुपए तक बढ़ सकती है सैलरी
नई दिल्ली। 7th Pay Commission, DA Hike. लंबे वक्त से सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों( Central Government Employees) को जल्द ही राहत भरी खबर मिलने वाली है। रुके हुए महंगाई भत्ते ( DA Hike) का भुगतान जल्द ही किए जाने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सितंबर 2021 में केंद्रीय कर्मचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते और एरियर ( Dearness Allowance) का भुगतान होगा, जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 3000 रुपए से लेकर 30000 रुपए तक बढ़ जाएगी।

30000 रुपए तक बढ़ जाएगी सैलरी
26 जून को हुई अहम बैठक के बाद कहा जा रहा है कि सितंबर में केंद्रीय कर्मंचारियों के रुके हुए महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों की सैलरी 3000 रुपए से लेकर 30000 रुपए तक बढ़ जाएगी । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीए बहाली के बाद कर्मचारी की मंथली सैलरी में 3000 रुपए से लेकर 30000 रुपए तक की बहाली होगी। ये बढ़ोतरी उनके पे स्केल पर निर्भर करता है।

फेस्टिव सीजन से पहले मिलेगी खुशखबरी
केंद्रीय कर्मचारियों को त्योहारी सीजन के शुरुआत से पहले सैलरी बढ़ोतरी की खुशखबरी मिलेगी। महंगाई भत्ते (DA Hike) और महंगाई राहत (DR) में होने वाली बढ़ोतरी के चलते अलग-अलग सैलरी कैटेगरी के अनुसार कर्मचारियों के मंथली सैलरी में 30000 रुपए तक का इजाफा हो सकता है। वर्तमान में कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसमें बकाया तीन डीए बढ़ोतरी को जोड़ा जाए तो ये करीब 28 फीसदी होता है। इसमें जनवरी 2020 का 4 फीसदी, जुलाई 2020 का 3 फीसदी, जनवरी 2021 का 4 फीसदी जोड़ा गया है। वहीं उम्मीद है कि जुलाई 2021 में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होगी, ऐसे में कर्मचारियों तो सितंबर 2021 में 31 फीसदी (17+4+3+4+3) की दर से DA का भुगतान किया जाएगा।

30000 करोड़ के खर्च का अनुमान
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार कर्मचारियों के बकाया महंगाई भत्ते और एरियर भुगतान पर लगभग 30000 करोड़ रुपए खर्च कर सकती है। वहीं राज्यों में भी इस पैटर्न काके अनुपालन पर करीब 60000 करोड़ रुपए के खर्च की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दशहरा से पहले सरकार बकाया महंगाई भत्ते का भुगतान किश्तों में कर देगी।












Click it and Unblock the Notifications