7th Pay Commission: साढ़े 3 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा, 1 अगस्त से मिलेगी बढ़ी सैलरी

7th Pay Commission:कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा,1 अगस्त से मिलेगी बढ़ी सैलरी

नई दिल्ली। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे लाखों कर्मचारियों को भले ही अब तक बढ़े हुए वेतन मिलने का इंतजार है, लेकिन इस बीच हरियाणा सरकार के साढ़े 3 लाख राज्य कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है। हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार के कर्मचारियों को 01 अगस्त 2019 से मकान किराया भत्ता सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत देने का फैसला किया है। मतलब 1 अगस्त से आपकी सैलरी में बढ़ोतरी होगी।

1 अगस्त से मिलेगा बढ़ा हुआ HRA

1 अगस्त से मिलेगा बढ़ा हुआ HRA

हरियाणा सरकार ने 1 अगस्त से 7th Pay Commission की सिफारिशों के अनुरूप कर्मचारियों को बढ़ा हुआ एचआरए मिलेगाष सरकार की इस घोषणा से लगभग साढ़े 3 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इन कर्मचारियों को बढ़े हुए HRA का लाभ मिलेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बढ़े हुए HRA की घोषणा करते हुए कहा कि 1 अगस्त से ये लागू होगा।

 सरकार पर 1900 करोड़ का बोझ

सरकार पर 1900 करोड़ का बोझ

हरियाणा सरकार के इस फैसले के बाद सरकारी खजाने पर 1,900 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। वहीं कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। सरकार ने एचआरए के अलावा कई और फैसले लिए।सरकार ने कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद घोषणा की औप कहा कि 1996 से बंद किए गए मृत कर्मचारियों के आश्रितों के लिए पुरानी नीति को फिर से शुरू की जाएगी। सरकार ने घोषणा की कि 52 साल की आयु तक या 05 साल नौकरी कर चुके अगर किसी कर्मचारी का निधन हो जाता है तो उस पर आश्रित को नौकरी दी जाएगी। सरकार ने 1 अगस्त से इसे भी लागू कर दिया है।

 कर्मचारियों का बीमा

कर्मचारियों का बीमा

सरकार ने अपनी ओर से कर्मचारियों को मेडिकल पॉलिसी दी है, जिसमें अब 7 अन्य बीमारियों को भी शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा महिला कर्मचारियों को 6 महीने की मेटरनिटी लीव दी जाएगी। वहीं हरियाणा सरकार की बीमा पॉलिसी में कवर कर्मचारियों को 6 माह का वेतन रिस्क और 10 लाख रुपए का बीमा देने की भी बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+