7th Pay Commission: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, जनवरी से 10,000 रु तक बढ़ सकती है सैलरी

7th Pay Commission: 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, जनवरी से 10,000 रु तक बढ़ सकती है सैलरी

नई दिल्ली। 7th Pay Commission के तहते सैलरी बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को अब तक मोदी सरकार की ओर से वेतन बढ़ोतरी को लेकर खुशखबरी नहीं मिली है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से बढ़कर सैलरी बढ़ोतरी की मांग कर रहे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की मांग अब तक पूरी नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में इसपर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वहीं सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है। सरकार जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से DA बढ़ोतरी का तोहफा दे सकती है।

 जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों को तोहफा

केंद्रीय कर्मचारियों को जनवरी 2020 में एक और खुशखबरी मिल सकती है। मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) में 4% की बढ़ोतरी कर सकती है। सरकार द्वारा जुलाई 2019 से अक्‍टूबर 2019 के बीच के महंगाई आंकड़े जारी किए गए। महंगाई दर के आंकड़ों के आधार पर सरकारी कर्मचारियों के डीएम में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

 10000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

10000 रुपए तक बढ़ेगी सैलरी

अगर सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 4 फीसदी की बढ़ोतरी करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 720 रुपए महीने से लेकर 10,000 रुपए तक बढ़ोतरी होगी। डीए में बढ़ोतरी की गणना AICPI के आंकड़ों के आधार पर होती है। अक्टूबर 2019 के All India Consumer Price Index का आंकड़ा 325 पर पहुंच गया है। वहीं सितंबर से इसमें 3 प्‍वाइंट की बढ़ोतरी हुई। इस आधार पर गणना की जाए तो DA में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। अगर नवंबर और दिसंबर 2019 के आंकड़े में AICPI 325 पर भी बना रहता है तो जनवरी में DA 21% के पार पहुंच जाएगा। वहीं मौजूदा DA की दर 17% है। ऐसे में जनवरी में डीए में 4% की बढ़ोतरी संभव है।

महीना बेस ईयर 2011=100 डीए
जुलाई 319 17.66%
अगस्त 320 18.26%
सितंबर 322 18.93%
अक्टूबर 325 19.67%
नवंबर 325 20.40%
दिसंबर 325 21.17%

प्रमोशन को लेकर मोदी सरकार ने कही बड़ी बात

प्रमोशन को लेकर मोदी सरकार ने कही बड़ी बात


केंद्रीय कर्मचारियों के प्रमोशन की स्थिति में मिलने वाले इन्क्रीमेंट को लेकर मोदी सरकार ने सारे भम्र दूर किए हैं। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगर किसी कर्मचारी को 2 जनवरी से 30 जून के बीच प्रमोशन मिला है तो उसे 1 जनवरी से इंक्रीमेंट मिलेगा। मतलब साफ है कि इंक्रीमेंट की तारीख 1 जुलाई नहीं मानी जाएगी। यानी इंक्रीमेंट 6 महीने की सर्विस पूरी करने के बाद दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+