7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले,खाते में आएंगे 2 लाख से अधिक रकम, 26 जून को अहम फैसला
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, खाते में आएंगे 2 लाख से अधिक रकम, 26 जून को अहम फैसला
नई दिल्ली, जून 21। देशभर के 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार है। 26 जून को इस पर अहम बैठक होने वाली है। केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को लेकर बठक करेगी, जिसमें नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम, डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के अधिकारी के अलावा वित्त मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे। इस अहम बैठक में महंगाई भत्ते के बकाया भुगतान पर फैसला लिया जा सकते हैं। इस फैसल के बाद केंद्रीय कर्मचारियों को बकाया डीए का मोटा भुगतान होगा।

डीए के संग एरियर का भी भुगतान
26 जून को होने वाली अहम बैठक के बाद केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के बकाया डीए और एरियर क भुगतान पर फैसला ले सकती है। आपको बता दें कि कोरोना की पहली लहर के दौरान लॉकडाउन की घोषणा के बाद सरकार ने लाखों केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के भुगतान पर रोक लगा दी थी। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020, जून 2020 और 1 जनवरी 2021 तक की तीन किस्तों का भुगतान करेगी। वहीं जून 2021 के महंगाई भत्ते का भी ऐलान संभव है। माना जा रहा है कि सरकार डेढ़ साल के एरियर के साथ डीए भुगतान का तोहफा दे सकती है।

खाते में कितनी रकम आएगी
अगर कैलकुलेट करें कि बकाया डीए का भुगतान कैसे किया जाएगा तो नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक कर्मचारियों के खाते में 2 लाख से अधिक रकम जमा होगी। डीए कैलकुलेशन के अनुसार लेवल 1 के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का एरियर 11880 रुपए से लेकर 37554 रुपए तक बनता है तो वहीं लेवल 13 के कर्मचारियों को 123100 रुपए से 215900 रुपए तक मिलेगा। जबकि लेवल 14 के कर्मचारियों को डीए के एरियर के तौर पर 144200 रुपए से लेकर 218200 रुपए तक मिलेगा। ये गणना सावतें वतन आयोग की सिफारिशों के पे स्केल के आधार पर की गई है।

महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन
अगर महंगाई भत्ते की गणना करें तो बेसिक पे 18000 रुपए के आधार पर ये 4320 रुपए होगा। आपको बता दें कि बेसिक सैलरी रेंज 18000 रुपए से 56900 रुपए है। ऐस मं 56900 रुपए के बेसिक पे स्केल वाले कर्मचारियों को डीए के तौर पर 13656 रुपए मिलेंगे। जुलाई 2020 से दिसंबर 2020 के डीए की गणना करें तो 18000 रुपए के बेसिक पे स्केल वाले कर्मचारियों को 3 फीसदी महंगाई भत्ते के आधार पर 3240 रुपए और 56900 रुपए के बेसिक पे वाले कर्मचारियों को 10242 रुपए मिलेगा। वहीं जनवरी से जुलाई 2021 के बीच 4 फीसदी के महंगाई भत्ते के आधार पर 18000 रुपए के बेसिक पे वाले कर्मचारियों को 4320 और 56900 बसिक पे स्केल वाले कर्मचारियों को 13656 रुपए मिलेगा। यानी जिन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 रुपए हैं उन्हें डीए एरियर के तौर पर 11880 रुपए मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications