7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़कर होगी 26000!
नई दिल्ली, 26 जनवरी। मोदी सरकार केंद्राय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। पिछले कुछ समय से ये खबरें आ रही है कि सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही है। फिटमेंट फैक्टर में बढ़ोतरी के साथ ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होगी। मोदी सरकार अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने बढ़ाने का फैसला करती है तो बेसिक वेतन बढ़ना तय है।

26000 रुपए हो सकती है मिनिमम सैलरी
मोदी सरकार अगर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो कर्मचारियों की मिनिमम बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होगी और वो 18000 रुपए से बढ़कर 26000 रुपए पर पहुंच सकता है। यानी केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक मिनिमम सैलरी 26000 रुपए हो जाएगी। इस मांग को लेकर कर्मचारी यूनियन लगातार मांग कर रहे हैं और सरकार के साथ बैठक कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस मांग पर गौर सकती है। अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाती है तो बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी।

आखिरी बार 2016 में बढ़ा था फिटमेंट फैक्टर
आपको बता दें कि सरकार ने आखिरी बार साल 2016 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाया था। उस वक्त फिटमेंट फैक्टर बढ़ने से कर्मचारियों की सैलरी 6000 रुपए से बढ़कर 18000 रुपए हो गया था। सरकार अगर फिटमेंट फैक्टर बढ़ाती है तो कर्मचारियों की सैलरी बढ़नी तय है। बेसिक सैलरी के अलावा एक बार फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर्मचारियों को है।

डीए बढ़ोतरी का इंतजार
सरकार हर छह महीने पर केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को रिवाइज करती है। वर्तमान में कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बेसिक वेतन के 31 फीसदी के बराबर है। जनवरी में फिर से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है। माना जा रहा है कि सरकार इसे बढ़ाकर 34 फीसदी कर सकती है। हालांकि आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।
PMC Bank Merger: 25 जनवरी से बदल गया पीएमसी बैंक, नया नाम यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक












Click it and Unblock the Notifications