2000 Note Deposit: बिना बैंक की लाइन में लगे जमा कर सकते हैं 2000 के नोट, बस करना होगा ये काम
भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, 2000 रुपये जमा करने की समय सीमा 30 सितंबर, 2023 है। आप बैंक जाकर अपने नोट बदलवा और जमा कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 2,000 रुपए के नोट को चलन से वापस लेने का ऐलान करने के बाद लोग लगातार बैंकों में जाकर नोट को बदल और जमा कर रहे हैं। 2000 के नोट जमा करने की डेडलाइन 30 सिंतबर रखी गई है। इसके बाद से ही बैकों के बाहर लंबी कतार लगनी शुरू हो गई है।
कई बैंक अब अब उन्हीं लोगों के पैसे को बदल रही हैं जिसका उस बैंक में अकाउंट है। ऐसे में आईसीआईसीआई बैंक ने अपने और गैर ग्राहकों के 2000 के नोट को जमा करने का फैसला किया है। यदि आप बैंक के ग्राहक नहीं है तो भी आईसीआईसीआई बैंक में जाकर 2000 के नोट जमा कर सकते हैं।
लेकिन हम आपको आज 2000 नोट जमा करने का एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं। जिससे अब बिना बैंक की लाइन में लगे अपने 2000 के नोट जमा कर सकते हैं। दरअसल आप बैंक एटीएम में मौजूद कैश डिपॉजिट मशीन के जरिए बिना लाइन में लगे कैश जमा कर सकते हैं।
ये सुविधा आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक , एसबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक दे रही हैं। लेकिन कैश डिपॉजिट मशीन से 2000 के नोट जमा करने के लिए आपके पास उस बैंक का खाता होना आवश्यक है। मौजूदा समय में एक्सिस बैंक अपने अधिकतर एटीएम में कैश डिपॉजिट की सुविधा दे रही है।
ये भी पढ़ें: 2000 Rupees Note: गैरेज वाले ने नहीं लिए दो हजार के नोट, फिर थाने में वकील ने पढ़ा दी कानून की पाठ
ऐसे कैश डिपॉजिट मशीन में जमा कर सकते हैं अपने पैसे
- ICICI या एक्सिस बैंक की कैश डिपॉजिट मशीन पर जाएं
- मशीन पर कार्डलेस कैश डिपॉजिट ऑप्शन के बाद 'कस्टमर' चुनें।
- 12 अंकों का अकाउंट नंबर डालें और Continue पर क्लिक करें।
- नाम को कंफर्म करें और आगे बढ़ने के लिए Yes पर क्लिक करें।
- कैश को उस जगह में रखें जो अकाउंट नंबर दर्ज करने के बाद खुलेगा।
- ट्रांजेक्शन प्रोसेस होने तक इंतजार करें। मशीन अमाउंट की कैलकुलेशन करेगी।
- इसके बाद डिपॉडिट राशि दिखेगी, तब आपको Accept पर क्लिक करना है।
- फिर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और Continue पर क्लिक करें।
- कंफर्म करके ट्रांजेक्शन रिसीट कलेक्ट करें।












Click it and Unblock the Notifications