2000 Note News: नोट बदलने के लिए कौन-कौन से बैंक भरवा रहे फॉर्म, किसने दी छूट?

2000 रुपये के नोट के लिए ज्यादातर बैंक फॉर्म भरवा रहे, जबकि दो बैंकों ने ग्राहकों को छूट दे रखी है।

 2000

भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश के बाद सभी बैंकों में 2000 रुपये के नोट बदलने की प्रक्रिया जारी है। वैसे तो ज्यादातर बैंक नोट बदलने के लिए वैध आईडी प्रूफ मांग रहे, लेकिन दो पीएसयू बैंक ने इसमें छूट दे रखी है। कुछ निजी बैंक तो गैर-खाताधारकों से आईडी प्रूफ के साथ विशेष फॉर्म भी भरवा रहे।

HDFC बैंक
सबसे पहले बात एचडीएफसी बैंक की। वहां पर एक विशेष फॉर्म भरवाया जा रहा, जो दूसरे बैंक के ग्राहकों के लिए अनिवार्य है। उस पर नाम मोबाइल नंबर, पता भरना अनिवार्य है। इसके अलावा नोटों की संख्या और एक्सचेंज की जा रही राशि की डिटले भी भरवाई जा रही।

कोटक महिंद्रा बैंक
ये बैंक भी लोगों से एक खास फॉर्म भरवा रहा। चाहे आप बैंक के ग्राहक हैं या नहीं, आपको ये फॉर्म भरना जरूरी है। उसमें नाम, पता, मोबाइल नंबर देना होगा। साथ ही एक आईडी प्रूफ भी अनिवार्य है। हालांकि आईडी प्रूफ के मामले में बैंक के ग्राहकों को छूट है। वो बस अपना खाता नंबर डाल सकते हैं।

इंडसइंड बैंक
नाम, मोबाइल नंबर और पते के साथ यहां पर भी एक खास फॉर्म भरवाया जा रहा। इसके अलावा एक आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी भी मांगी जा रही। अगर आप बैंक के ग्राहक है, तो फॉर्म पर खाता नंबर उल्लेख कर सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक
इस बैंक ने कोई विशेष फॉर्म भरने के लिए नहीं कहा है। वो बस गैर-बैंक ग्राहकों से नकद जमा पर्ची भरने और मोबाइल नंबर देने का अनुरोध कर रहे। इस बैंक में भी आईडी जरूरी है।

पंजाब नेशनल बैंक
पीएनबी में नोट बदलने की सबसे बढ़िया व्यवस्था है। वहां पर किसी से कोई आईडी नहीं ली जा रही। आप सीधे 2000 रुपये के 10 नोट तक बदल सकते हैं। इसी तरह एसबीआई ने भी छूट दे रखी है। वहां पर भी फॉर्म का झंझट नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+