मुकेश अंबानी की ये 25 करोड़ की गाड़ी है एक 'चलता-फिरता महल'
अगर आपने कभी मुकेश अंबानी के चलते-फिरते महल के बारे में नहीं सुना है तो आइए बताते हैं इसके बारे में। जानिए अंबानी के इस महल की 12 खास बातें।
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर शख्स हैं। ऐसे में उनकी चीजें भी आलीशान और सुरक्षा के सभी उपकरणों से लैस होना स्वाभाविक है। कुछ ऐसी ही है मुकेश अंबानी की वैनिटी वैन भी। या फिर आप चाहें तो इसे एक चलता फिरता महल भी कह सकते हैं, जिसमें सुरक्षा के सभी उपकरण मौजूद हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में 12 खास बातें। ये भी पढ़ें- जियो के ग्राहकों को मिल रहा कम डेटा, ये है इसकी वजह!

25 करोड़ की वैन
1- इस वैन की कीमत 25 करोड़ रुपए है। बताया जाता है कि आरटीओ में 1.82 करोड़ रुपए इस वैन के रजिस्ट्रेशन के लिए जमा किए गए हैं।
2- इसका स्टीयरिंग सिस्टम पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक है।
3- इस वैन में 30 स्क्वायर फुट का एक एरिया है, जिसमें मीटिंग भी की जा सकती है।

इंटरनेट से लैस स्मार्ट टीवी
4- वैन के अंदर दो लग्जरी बेडरूम हैं।
5- इसके अलावा एक 40 इंच का इंटरनेट सुविधा से लैस स्मार्ट टीवी भी है।
6- वैन का एयर कंडीशनिंग सिस्टम इतना तगड़ा है कि सिर्फ 22 सेकेंड में पूरी वैन को ठंडा कर सकता है।

छत पर चढ़कर करें रिलेक्स
7- इसमें एक छोटा सा ऐसा रूम भी है, जहां पर छोटी-मोटी मीटिंग की जा सकती है।
8- इस वैनिटी वैन की छत पर जाने की भी सुविधा है, और वहां पर बैठ कर आराम करने की भी सुविधा है।
9- कभी अगर छोटी-मोटी पार्टी करनी हो , तो उसके लिए टॉप फ्लोर पर स्काई लाउंज भी बना हुआ है।

फायर प्रूफ और बुलेट प्रूफ
10- यह वैनिटी वैन पूरी तरह से फायर प्रूफ और बुलेट प्रूफ है।
11- वीडियो सर्विलांस और जीपीएस की सुविधा भी इसमें मौजूद है।
12- इसमें एक फायर प्रूफ किचन सिस्टम भी है और रेफ्रिजरेटर भी उपलब्ध है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications