VIDEO : बुलंदशहर में अखिलेश-जयंत और प्रियंका आए आमने-सामने, जानिए क्या हुआ?

बुलंदशहर, 03 फरवरी: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव-रालोद प्रमुख जयंत चौधरी एक दूसरे के सामने आ गए। दरअसल, तीनों नेता गुरुवार को बुलंदशहर में रहे। एक ओर समाजवादी पार्टी और आरएलडी की संयुक्त समाजवादी विजय यात्रा चल रही है तो वहीं प्रियंका गांधी खुली गाड़ी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहीं थीं। तभी तीनों नेताओं का काफिला एक-दूसरे के सामने पहुंच गया। इस दौरान तीनों नेताओं ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

Recommended Video

    UP Election 2022: AKhilesh Yadav और Priyanka Gandhi का बुलंदशहर में हुआ आमना-सामना | वनइंडिया हिंदी
    WATCH Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav Jayant Chaudhary wave at and greet each other in bulandshahr

    अखिलेश-जयंत और प्रियंका का हुआ आमना-सामना

    उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता लगातार मैदान में हैं। अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने के लिए निकले अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का बुलंदशहर में सामना कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से हो गया।

    तीनों नेताओं ने किया एक-दूसरे का अभिवादन

    नेताओं के आमने-सामने आते ही समर्थकों ने हूटिंग शुरू कर दी। एक तरफ सपा और आरएलडी के समर्थक थे, तो दूसरी ओर कांग्रेस के समर्थकों का हुजूम था। प्रियंका गांधी को देखते ही अखिलेश और जयंत ने पहले तो चुनावी रथ के अंदर से ही अभिवादन किया। फिर रथ के ऊपर चढ़कर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।

    प्रियंका ने बुलंदशहर में किया डोर-टू-डोर कैंपेन

    बता दें, बुलंदशहर में प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशी के लिए घर-घर जाकर वोट मांगे। प्रियंका ने डोर-टू-डोर कैंपेन के दौरान कहा कि चुनाव सार्वजनिक प्रासंगिकता, विकास के मुद्दों पर लड़ा जाना चाहिए, न कि सांप्रदायिकता या जाति पर। लोग जानना चाहते हैं कि उनके लिए क्या किया गया है, चाहे वह सड़कों के बारे में हो या स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के बारे में।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+