Bulandshahr: कुएं में इंजन ठीक करने उतरे 3 किसान, अचानक हुए बेहोश और मिनटों में हो गई तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक कुएं में इंजन ठीक करने उतरे 3 किसानों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों की मौत से इलाके में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि कुएं में फैली ज़हरीली गैस के कारण तीनों की मौत हुई है। वहीं मुख्यमंत्री योगी द्वारा मृतक किसानों के परिवारों को 5-5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की गई है।
बता दें कि पूरी घटना बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जाड़ौल गांव की है। यहां शनिवार सुबह गाँव के ही हंसराज, अनिल व कैलाश कुएं को ठीक करने नीचे उतरे थे। लेकिन कुएं में उतरते ही तीनों बेहोश हो गए। जिसके बाद तीनों किसानों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जिन्हे जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ऐसी आशंका जताई गई है कि जहरीली गैस के कारण हादसा हुआ है।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवारों को 5-5 लाख मुआवजा देने का एलान किया गया है। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं एसएसपी श्लोक कुमार ने पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा दिये गए मुआवजे के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है।












Click it and Unblock the Notifications