अखिलेश और जयंत पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा- सत्ता में बैठकर हत्या कर रहा था, दूसरा दंगाइयों का बचाव कर रहा था
अखिलेश और जयंत पर सीएम योगी ने कसा तंज, कहा- सत्ता में बैठकर हत्या कर रहा था, दूसरा दंगाइयों का बचाव कर रहा था
बुलंदशहर, 02 फरवरी: 10 फरवरी को बुलंदशहर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। मतदाताओं को अपने पक्ष करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर के सिकंद्राबाद पहुंचे। यहां उन्होंने बिना नाम लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी पर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि यह जो दो लड़कों की जोड़ी आईं है ने यह 2017 और 2014 में बनी थी। सीएम योगी ने 2013 मुजफ्फरनगर दंगे को याद दिलाते हुए कहा कि यह जो लखनऊ वाला लड़ा है ना सत्ता में था और तब हत्या करवा रहा था। दिल्ली वाला लड़का दंगाइयों का बचाव कर रहा था। एक बार फिर से यह लोग अपने नए कवर के साथ आप लोगों के बीच में आ रहे है। माल वही है बस लिफाफा नया है।

Recommended Video
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि दंगाइयो को लखनऊ में बुलाकर सम्मानित कर रहा था। भाजपा का कार्यकर्ता जो उन दंगाइयों के खिलाफ आज उठा रहा था, उन्हें पर फर्जी मुकदमे दर्ज करवा रहा था। सीएम योगी ने बुलंदशहर के सिकंद्राबाद में बोलते हुए कहा कि 10 मार्च के बाद पूरी गर्मी शांत करवा देंगे। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा हम विकास करेंगे। लेकिन पिछली सरकार तमंचे की फैक्टी चलती थी। हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे है यहां की तोप जब भारत की सीमा पर गरजेगी तो पाकिस्तान के छक्के छूट जाएंगे। कहा कि बुल्डोजर रोकेगा नहीं वो समय-समय पर चलता रहेगा।
कहा कि एक तरफ विकास है दूसरी तरफ बुल्डोजर भी। यह वहीं चल सकता है जिसमें दम होगा। फ्री वैक्सीन और डब्ल डोज राशन भी दिया जा रहा है। कहा कि पिछले सरकार में मुख्यमंत्री आता था पहले बंगला बनवाता था। जब 2017 में पार्टी ने मुझे सीएम बन तो मैंने कहा मुझे बंगले की जरुरत नहीं है। मैंने गरीबों को मकान दिया, शौचाल दिया। फ्री में बिजली की सुविधा उपलब्ध कराई। इससे पहले इत्र वाले मित्र के घर में पैसा जाता था और इत्र वाले मित्र पैसे से युरोप घुमने जाते थे। समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि अवसर मिलता था हिंदू के खिलाफ दंगा करके प्रतिष्ठानों को लूटते थे। पिछले पांच सालों में कोई दंगा देखा आपने।












Click it and Unblock the Notifications