पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने जताई हत्या की आशंका, बोले- भाजपा सांसद ने कराया मेरा पर्चा निरस्त

पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने जताई हत्या की आशंका, बोले- भाजपा सांसद ने कराया मेरा पर्चा निरस्त

बुलंदशहर, 26 जनवरी: बाहुबली नेता डिबाई से दो बार के विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने अपनी हत्या की आशंका जताई है। साथ ही, साजिश के तहत नामांकन पत्र निरस्त कराने का आरोप भारतीय जनता पार्टी के सांसद और कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया पर लगाया है। गुड्डू पंडित का कहना है कि जिला प्रशासन ने राजू भैया के कहने पर उनका नामांकन निरस्त किया है। दरअसल, जिला प्रशासन ने गुड्डू पंडित का पर्चा निरस्त करने के पीछे जो कारण बताया था उसमें 'बी' फॉर्म ना होना था।

UP Elections 2022 Ex-MLA Shri Bhagwan Sharma Guddu Pandit BJP Raju Bhaiya Dibai seat

बुलंदशहर स्थित अपने आवास पर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो दो बारे के विधायक है और लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके है। कहा कि मुझे पता है कि पर्चा कैसे भरा जाता है। कहा कि वो डिबाई विधानसभा से एकतरफा जीत रहे थे। यदि वो जीत जाते तो राजू भैया की राजनीतिक खत्म हो जाती है। अपनी राजनीतिक हत्या होते देख उन्होंने मेरी राजनीतिक की हत्या कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वो मेरी हत्या की साजिश भी रच रहे हैं।

गुड्डू पंडित ने आरोप लगाया कि राजू भैया ने समाजवादी पार्टी में जाकर मेरा टिकट कटवाने का काम किया है। कहा कि मेरे और मेरे क्षेत्र की जनता के साथ राजू भैया और बीजेपी सरकार ने ना इंसाफी की है। उन्होंने कहा कि मैं न्याय के लिए हाईकोर्ट तक जाऊंगा।

राजू भैया को दो बार मात दे चुके हैं गुड्डू पंडित
एटा के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजू भैया को बाहुबली विधायक गुड्डू पंडित दो बार लगातार मात दे चुके हैं। लोध बाहुल्य सीट डिबाई पर साल 2007 के विधानसभा चुनाव में गुड्डू पंडित ने बसपा के टिकट पर राजू भैया को हराया है। इसके बाद 2012 में उन्होंने सपा के टिकट पर राजू भैया को शिकस्त दी। इसके बाद राजू भैया ने कभी भी इस सीट पर चुनाव नहीं लड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+